भोपाल एयरपोर्ट पर करेंसी एक्सचेंज काउंटर शुरू, विदेश यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को होगी सहूलियत

Updated on 23-11-2024 01:22 PM
भोपाल। राजधानी के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू हो गई है। अब यहां करंसी एक्सचेंज काउंटर भी खुल गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने शुक्रवार इस काउंटर का विधिवत पूजन कर उद्घाटन किया।

यात्रियों को सहूलियत

राजा भोज एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल सुविधाओं की दृष्टि से यह अहम सुविधा है। इससे अब एयरपोर्ट पर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अपनी मुद्रा बदलने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस काउंटर के खुलने के साथ राजा भोज एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द शुरू होने की संभावना को भी बल मिला है।

धीरे-धीरे सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं

गौरतलब है कि फिलहाल भोपाल से एक भी इंटरनेशनल उड़ान नहीं है। कुछ माह पहले ही इस एयरपोर्ट को कस्टम दर्जा मिला था। यहां इमिग्रेशन विंग भी बना लिया गया है और ई-गेट भी बनकर तैयार हो गए हैं।
फिलहाल, जो यात्री भोपाल से दिल्ली एवं मुंबई से होते हुए इंटरनेशनल कनेक्टिंग उड़ानों से विदेश जाते हैं, उन्हें यहां पर करंसी एक्सचेंज काउंटर खुलने से सुविधा हो जाएगी। ऐसे यात्रियों को संबधित देश की करंसी भोपाल में ही मिल जाएगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा।

क्लब सेवन कंपनी करेगी संचालन

पीआरएस सिद्धार्थ यादव ने बताया कि राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर विमानपत्तन प्राधिकरण पूरी तरह सजग है और इस दिशा में निरंतर नई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। क्लब सेवन नामक कंपनी करंसी एक्सचेंज काउंटर को चलाएगी।
एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार दो साल में राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अब यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ देश का प्रमुख एयरपोर्ट बन गया है।
इस काउंटर के उद्घाटन मौके पर कमांडेंट अतुल कुमार, मानसिंह ,आलोक त्रिपाठी, शिवनारायण पटेल, कॉमर्शियल हेड केपी सिकरवार समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.