इंवेस्ट एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के कर्टेन रेज़र इवेंट का आयोजन

Updated on 12-02-2025 09:32 PM
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी "इंवेस्ट एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के कर्टेन रेज़र इवेंट" का भव्य आयोजन नई दिल्ली स्थित होटल ताजमहल में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश-विदेश के निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करना और आगामी समिट की प्रमुख विशेषताओं को प्रस्तुत करना था। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य भारत को उसकी सही ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। हमारा उद्देश्य देशी व्यवसायों को आगे बढ़ाना और शीर्ष पर ले जाना है। निवेशकों और उद्योगपतियों को एकजुट होकर सभी क्षेत्रों की वृद्धि में योगदान देना चाहिए। भारत युवाओं का देश है युवाओं के लिए, युवाओं द्वारा, और हम चाहते हैं कि वे प्रेरित हों और सबके लिए मार्ग प्रशस्त करें। हम अपनी मेहनत से आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण स्थापित करना चाहते हैं,"

अनुराग जैन, मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश, ने कहा, “मध्य प्रदेश में यह हमारा सातवां इन्वेस्टर्स समिट है। अब तक सभी समिट इंदौर में आयोजित हुए थे, लेकिन इस बार हम इसे भोपाल में कर रहे हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री जी का मानना है कि विकास और इसकी चर्चा हर क्षेत्र में समान रूप से होनी चाहिए। मध्य प्रदेश उद्योगों के लिए एक अनुकूल राज्य है, जहां पानी, ऊर्जा, भूमि और अन्य सभी बुनियादी सुविधाएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। यह देश के सबसे स्वच्छ राज्यों में से एक है। यहां का कानून-व्यवस्था बेहद मजबूत है, जिससे प्रदेश का माहौल शांतिपूर्ण और उद्योगों के अनुकूल बना रहता है। वर्कफोर्स के मामले में भी मध्य प्रदेश आगे हैयहां बड़ी संख्या में कुशल युवा स्किल्ड वर्कफोर्स उपलब्ध है। हमईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेसको बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, हाल ही में हमने कई अनावश्यक कंप्लायंस आवश्यकताओं को हटाया है, जिससे उद्योगों को संचालन में अधिक सुविधा मिलेगी।राघवेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, मध्य प्रदेश, ने कहा, प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में झीलों का शहर भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की मेजबानी करने जा रहा है, जिससे देश-दुनिया को मध्य प्रदेश के समृद्ध औद्योगिक वातावरण से परिचित होने का अवसर मिलेगा। मध्य प्रदेश देश की सबसे तेज़ी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। विकसित भारत के संकल्प के तहत, हम मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में विकसित मध्य प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उद्योग विभाग का प्रभार स्वयं मुख्यमंत्री जी के पास होना उनके औद्योगिक विकास के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अपने 14 महीने के कार्यकाल में मुख्यमंत्री जी ने उद्योग विभाग को विशेष प्राथमिकता दी है। वर्तमान समय उद्योगों के लिए प्रदेश में स्वर्णिम अवसर लेकर आया है। वर्ष 2025 में सरकार कई नई नीतियां लाने जा रही है, जो राज्य को निवेश और उद्योगों के लिए और अधिक अनुकूल बनाएंगी। उद्योग जगत के प्रतिष्ठित लीडर्स भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसमें प्रमुख रूप से श्री माधवकृष्ण सिंघानिया, चेयरमैन, CII नॉर्दर्न रीजन एवं डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, जेके सीमेंट शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान आनेवाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की प्रमुख झलकियों को दर्शाने वाला एक विशेष कर्टेन रेज़र वीडियो भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश के मजबूत पक्षों को बहुत प्रभावी तरीके से दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों और विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ दो इंटरैक्टिव राउंडटेबल्स आयोजित की गईं, जिनमें निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई। समापन सत्र में एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक, चंद्रमौली शुक्ला ने सभी अतिथियों और निवेशकों का धन्यवाद किया और आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025, जो 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होगी, में भाग लेने का आमंत्रण दिया। इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थित रहेंगे, जिससे यह आयोजन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। मध्य प्रदेश सरकार को इस समिट से ऐतिहासिक निवेश प्राप्त होने की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.