दैनिक जागरण समूह के कार्यकारी संपादक विष्णु त्रिपाठी को माधवराव सप्रे सम्मान

Updated on 16-06-2025 05:16 PM

भोपाल। 21 जून को नवदुनिया/नईदुनिया-दैनिक जागरण समूह के कार्यकारी संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी को ‘माधवराव सप्रे सम्मान’ से विभूषित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल द्वारा दिया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध पत्रकार को प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश होंगे। अध्यक्षता भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश दुबे करेंगे। मुख्य वक्ता माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी होंगे।

माधवराव सप्रे संग्रहालय 21 जून से हिंदी पत्रकारिता की द्विशताब्दी समारोह शृंखला का शुभारंभ करने जा रहा है। यह हिंदी पत्रकारिता का 200वां साल है। सप्रे संग्रहालय के निदेशक अरविंद श्रीधर ने बताया कि समारोह में माधवराव सप्रे के साथ ‘महेश गुप्ता सृजन सम्मान’ से डा. विजय अग्रवाल और इस वर्ष से प्रारंभ किए जा रहे ‘मनोज पाठक न्यू मीडिया पुरस्कार से पत्रकार राकेश मालवीय को सम्मानित किया जाएगा।

‘डिजिटल युग में हिंदी पत्रकारिता की चुनौतियां’ पर राज्य सभा के उप सभापति, चिंतक-संपादक-लेखक हरिवंश का व्याख्यान होगा। पत्रकारिता की द्विशताब्दी पर ‘उदंत मार्तंड’ के हवाले से हिंदी पर आधार वक्तव्य विजयदत्त श्रीधर देंगे। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे माधवराव सप्रे मध्य प्रदेश के दमोह के पथरिया में जन्मे माधवराव सप्रे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे।

कुशल संपादक, प्रकाशक, शिक्षक, कथाकार, निबंधकार, अनुवादक के रूप में उनकी ख्याति थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से ‘छत्तीसगढ़ मित्र’ का प्रकाशन प्रारंभ किया। 1905 में हिंदी ग्रंथ प्रकाशन-मंडली की स्थापना की। 13 अप्रैल, 1907 से ‘हिंदी केसरी’ का प्रकाशन आरंभ किया। बाल गंगाधर तिलक की गीता रहस्य का हिंदी में अनुवाद किया। आर्थिक शब्दावली के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विज्ञान शब्दकोष का संपादन किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.