दाना साइक्लोन एमपी का मौसम बिगाड़ने को तैयार! खलल का दिखने लगा असर, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

Updated on 25-10-2024 12:17 PM
भोपाल: गुरुवार को प्रदेश की किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी होने के कारण गुरुवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। वहीं दाना साइक्लोन भी मौसम का मिजाज बदलने को तैयार नजर आ रहा है।

20 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में 14.2 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर गया। बालाघाट में 16.3 डिग्री सेल्सियस, बैतूल में 17.5, जबलपुर में 17.6, नौगांव में 17.8 और सिवनी में 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। इसके साथ ही प्रदेश अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया।

यहां रहा सबसे ज्यादा तापमान


अधिकतम तापमान की बात करें तो उसमें भी गिरावट आने लगी है। भोपाल में 31 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 34, रतलाम में 33.2, उज्जैन में 32, दामोह में 32.5, नौगांव में 33.5, जबलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

दाना दिखा रहा मध्य प्रदेश में असर


उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अति तीव्र चक्रवाती तूफान दाना का असर मध्य प्रदेश में भी देखा जा सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं। पूर्वी मप्र में जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

दाना साइक्लोन की स्थिति


तूफान दाना वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में स्थित है। शुक्रवार सुबह ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर आयरलैंड के मध्य में तट से यह टकरा सकता है।

कैसा रहेगा आगामी दिनों में मौसम का हाल


तूफान दाना का असर शुक्रवार से ही पूर्वी मप्र में दिख सकता है। हालांकि अन्य किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय न रहने और हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी हो जाने से प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बादल छाने से रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड दस्तक दे सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.