बेटी को टंकी में डुबोकर मारा, हत्यारी मां को उम्रकैद:भोपाल में कोर्ट ने कहा- बेटी का जन्म मतलब ईश्वर मानव जाति से अप्रसन्‍न नहीं

Updated on 28-02-2025 01:38 PM

भोपाल में एक महीने की बेटी की हत्या करने वाली मां को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी को बेटे की चाह थी। लड़की होने पर उसे पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला था। कोर्ट ने 5 साल पुराने मामले में उसे दोषी करार देते हुए जुर्माना भी लगाया।

घटना 16 सितंबर 2020 की है। गुरुवार को इस मामले में सुनवाई हुई। आरोपी मां फिलहाल जेल में बंद है। केस में सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुधा विजय सिंह भदौरिया ने पैरवी की।

कोर्ट ने कहा- ईश्वर बेटियों के माध्यम से स्वयं को साकार रूप देता है भोपाल के 23वें अपर सत्र न्यायाधीश अतुल सक्सेना ने 104 पेज के फैसले में कवि रविंद्र नाथ टैगोर की इन पंक्तियों को शामिल किया।

ये है पूरा मामला प्लास्टिक के ड्रम में मिली थी लाश एक माह की किंजल मेवाड़ा ग्राम डहरिया थाना खजूरी निवासी सचिन मेवाड़ा की बेटी थी। सचिन गांव में खेती करता है और उसकी शादी करीब 14 माह पूर्व हुई थी। 16 सितंबर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सचिन की एक माह की मासूम अचानक लापता हो गई। पत्नी से पूछने पर उसने कहा कि, बच्ची को प्रेत आत्माएं ले गई हैं। परिजनों ने तलाश शुरू की तो करीब चार बजे उसकी बॉडी प्लास्टिक के एक पानी के ड्रम में मिली। ड्रम का ढक्कन बंद था।

बेटे की था आस, बेटी होने पर करने लगी नफरत बच्ची को आखिरी बार मां के साथ कमरे में देखा गया था। जबकि सचिन की मां और अन्य परिजन अपने-अपने कमरों में थे। खजूरी थाने के तत्कालीन टीआई एलडी मिश्रा का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह साफ था कि बच्ची की हत्या की गई है। शक की सुई उसकी मां पर थी। जांच के बाद मां को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मां सरिता बाई मेवाड़ा ने बताया था कि उसे लड़के की चाहत थी। लड़की पैदा होने पर उसे बच्ची से नफरत हो गई थी। इसी के चलते उसने बेटी की हत्या की।

बेटी को देखकर अपने को कोसती थी सरिता बच्ची के पिता सचिन मेवाड़ा ने बताया था कि उसने अपनी पत्नी सरिता से पूछताछ किया तो वह रोने लगी और बोली कि उसने ही अपनी लड़की किंजल को पानी की टंकी में डालकर ढक्कन बंद कर दिया था। सरिता ने सोचा था कि, उसे लड़का होगा, लेकिन लड़की हुई तो उसे लड़की से कोई प्रेम नहीं था। वह जब-जब उसे देखती थी तो अपने आप को कोसने लगती थी। इसलिए उस समय घर में कोई नहीं होने का मौका पाकर किंजल को पानी की टंकी में डालकर ढक्कन बंद कर दिया और डर के कारण किसी को यह बात नहीं बताई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.