बेटियां बनेंगी लखपति, इस योजना से एमपी सरकार दे रही पैसा, जानें आवेदन प्रक्रिया

Updated on 14-09-2024 11:33 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश में बेटियों के लिए एक खास योजना है, जिसका नाम है लाडली लक्ष्मी योजना। इस योजना के तहत राज्य सरकार बेटियों को अलग-अलग समय पर कुल 1 लाख 43 हजार रुपये देती है। बेटी के 21 साल की होने पर उसे एक लाख रुपये अलग से दिए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि लाडली लक्ष्मी योजना क्या है, इसका लाभ कैसे उठाया जा सकता है। इसके साथ ही कौन कौन इसके पात्र हैं।

एमपी सरकार ने साल 2007 में लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य राज्य में लिंगानुपात में सुधार लाना और बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के तहत, बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा और शादी तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके लिए अभिभावक को बच्ची के जन्म के समय इस योजना का पंजीयन कराना होता है।

इस उम्र तक लखपति बन जाती हैं बेटियां


लाडली लक्ष्मी योजना से प्रदेश की बेटियां लखपति बन जाती है। इस योजना में पंजीकरण के बाद बेटियों को अलग-अलग किस्तों में कुल 1 लाख 43 हजार रुपये मिलते हैं। यह राशि उनकी शिक्षा और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। उदाहरण के लिए जब बेटी छठी कक्षा में प्रवेश लेती है तो उसे 2 हजार रुपये मिलते हैं। नौवीं कक्षा में प्रवेश पर यह राशि बढ़कर 4 हजार रुपये हो जाती है। ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में प्रवेश पर 6-6 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।

एक बार में मिलेंगे 100000 रुपए


बारहवीं कक्षा के बाद अगर बेटी ग्रेजुएशन या कोई व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेती है, तो उसे 25 हजार रुपये दो किस्तों में दिए जाते हैं। योजना की सबसे खास बात यह है कि अगर बेटी 21 साल की हो जाती है और उसकी शादी नहीं हुई है, तो उसे सरकार की ओर से एकमुश्त एक लाख रुपये दिए जाते हैं।


जानें क्या हैं शर्तें


लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें भी हैं। बेटी के माता-पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए। माता-पिता की दो या उससे कम संतान होनी चाहिए। अगर दूसरा बच्चा हुआ है, तो परिवार नियोजन अपनाया गया हो। माता-पिता आयकर दाता नहीं होने चाहिए। कुछ अन्य शर्तें भी हैं जिनका पालन करना जरूरी है। जिन परिवारों में अधिकतम दो संतान हैं और माता या पिता की मृत्यु हो गई है, उस बच्ची के जन्म के 5 वर्ष के भीतर पंजीकरण कराया जा सकता है। अगर किसी महिला या पुरुष ने दूसरी शादी की है और उनके पहले से बच्चे हैं, तो दूसरी शादी के बाद जन्म लेने वाली बेटी को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

अनाथ और दत्तक बेटियों को भी इस योजना का लाभ


अनाथ और दत्तक बेटियों को भी इस योजना का लाभ मिल सकता है। पहले प्रसव में अगर तीन बेटियां होती हैं, तो तीनों बेटियों को योजना का लाभ मिलेगा। जेल में बंद महिला कैदियों से जन्मी बेटियों को भी योजना का लाभ मिल सकता है। दुष्कर्म पीड़िता से जन्मी बेटी को भी इस योजना का लाभ दिया जाता है।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन


लाडली लक्ष्मी योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। आप साइबर कैफे, लोक सेवा केंद्र या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ बेटी का माता या पिता के साथ फोटो, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र और टीकाकरण कार्ड देना होगा। इसके अलावा मूल निवासी प्रमाण पत्र, माता या पिता का मतदाता पहचान पत्र या परिवार का राशन कार्ड देना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.