इंदौर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में डीसीपी भदौरिया को हटाया

Updated on 17-06-2023 06:21 PM

 इंदौर/भोपाल । इंदौर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने का मामला तूल पकड़ गया है। सरकार ने घटना को गंभीरता से लिया है। जोन-3 के डीसीपी धर्मेंद्रसिंह भदौरिया को हटा दिया है। पलासिया थाने के टीआई संजयसिंह बैस को लाइन अटैच करने के आदेश दिए हैं। डीसीपी को सेनानी (आरएपीटीसी) बनाया है। गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने घोषणा की है कि घटनाक्रम की एडीजी स्तर के अफसर से जांच करवाई जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने एसटीएफ एडीजी विपिन माहेश्वरी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। वे जांच करने शुक्रवार रात इंदौर पहुंच गए। इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करने वाले दोषी अधिकारी नहीं बचेंगे।

मालूम हो कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ता गुरुवार रात नशाखोरी के विरोध में एवं कार्यकर्ता पर दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग को लेकर पलासिया चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। वे पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर को ज्ञापन देना चाहते थे। उन्होंने आयुक्त को बुलाने की जिद की और नारेबाजी कर चौराहे पर आए गए। जोन-3 के डीसीपी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया, इस पर झूमाझटकी हो गई। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज कर दिया।

विहिप ने कहा- अभी भाजपा नेता चुप हैं... चुनाव में हम हो जाएंगे

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कड़ा रुख अपनाया है। परिषद के प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने घटना पर चुप्पी साधने वाले भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अभी नेता चुप हैं तो कार्यकर्ता भी सब देख रहा है। चुनाव आएंगे तो कार्यकर्ता भी चुप्पी साध लेगा। उन्होंने चेतावनी देकर कहा कि लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पांच थानों के पुलिस अधिकारियों को 48 घंटों में निलंबित नहीं किया गया तो मालवा प्रांत में उग्र आंदोलन होगा।

सीएम ने इंदौर के नेताओं से की बातचीत और....

पार्टी नेताओं ने लाठीचार्ज की शिकायत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से की थी। सीएम ने इंदौर के नेताओं से बातचीत की और डीसीपी के खिलाफ आक्रोश को देखते हुए भदौरिया को हटाने का आदेश जारी करने का निर्देश दिया। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ है। इस बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के जो भी दोषी अधिकारी होंगे, वे नहीं बचेंगे। गृहमंत्री ने कहा कि मामले पर संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी से सभी पहलुओं पर जांच कराई जाएगी।

इनसाइड स्टोरी- डीसीपी और एसीपी के कारण बिगड़े हालात

घटना की शुरुआत ही पुलिस की लापरवाही से हुई। बजरंग दल विभाग संयोजक तन्नू शर्मा की घोषणा के बाद भी न अफसर गंभीर हुए, न प्रदर्शनकारियों को समझ पाए। पदाधिकारियों की शुरुआत में ही टीआइ संजयसिंह बैस से बहस हो गई। सीपी को बुलाने की जिद करने पर टीआई ने फटकारते हुए कहा कि ऐसा करोगे तो आगे भी केस दर्ज होंगे। गुस्साए कार्यकर्ता पलासिया चौराहे पर एकत्र हो गए। चौराहा बंधक बनाए जाने पर बल बुलाया गया। चारों तरफ जाम लगने पर टीआई कमलेश शर्मा, तहजीब काजी ने प्रमुख पदाधिकारियों को समझाया तो लगभग बात बन गई। तय हुआ कि सभी को बीआरटीएस लेन से बसों द्वारा रवाना किया जाएगा। सात बसें खड़ी कर दी गईं। कार्यकर्ता बसों में बैठने लगे। कुछ लोग बस के आगे बैठ गए। टीआई उन्हें भी समझा रहे थे कि संयोगितागंज एसीपी पूर्ति तिवारी ने सख्ती शुरू कर दी। गहमागहमी के बीच डीसीपी से धक्का-मुक्की हो गई और पुलिसवाले डंडे लेकर टूट पड़े। 11 लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए मारपीट की एफआइआर दर्ज करवाई। आरोप लगाया कि पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 56 दुकान पर भी प्रधान आरक्षक संदीप और सत्यनारायण को घायल किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.