पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला:तीन आरोपी फरार, अशोका गार्डन इलाके की घटना

Updated on 21-04-2025 12:14 PM

शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार देर शाम अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक बार फिर आपसी रंजिश का मामला हिंसा में तब्दील हो गया। तीन बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि घायल युवक सोहेल मेवाती की शिकायत पर पुलिस ने आकिब, अमन बच्चा और अन्नू बच्चा के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि फरियादी और आरोपी पहले ऐशबाग इलाके में साथ रहते थे और आपस में लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।

शनिवार को इसी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई। आरोप है कि आकिब, अमन और अन्नू ने मिलकर सोहेल की कलाई और माथे पर चाकू से वार किए और मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.