भोपाल में जानलेवा ठंड... फुटपाथ पर अलग-अलग तीन शव मिले, शीतलहर से मौत की आशंका

Updated on 13-12-2024 12:25 PM
भोपाल। हनुमानगंज थाना इलाके में बुधवार सुबह फुटपाथ पर दो अलग-अलग स्थानों पर शव बरामद हुए हैं। उधर कोतवाली थाना पुलिस ने भी एक शव बरामद किया है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। वर्तमान में शहर कड़ाके की ठंड की चपेट में है।इस वजह से खुले में सो रहे इन लोगों की ठंड से मौत होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह नादरा बस स्टैंड के फुटपाथ पर अज्ञात लगभग 40 वर्ष के युवक का शव मिला है।

तलाशी में ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे इनकी पहचान हो सके

इसके कुछ देर बाद भोपाल ट्रैवल्स के पास से भी लगभग 45 वर्ष के व्यक्ति का शव बरामद किया गया। तलाशी में उनके पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान हो सके। उधर कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवारा स्थित भवानी चौक के पास से एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

गरीब व बेसहारा लोगों को रैन बसेरे तक पहुंचा रहा है निगम

संत हिरदाराम नगर में सर्दी बढ़ते ही गरीब एवं बेसहारा लोग रात गुजारने के लिए परेशान होते हैं। ऐसे में निगम अमला बेसहारा लोगों का सहारा बन रहे हैं। जोन एक में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं सार्वजनिक स्थानों पर सर्दी में बैठे गरीबों को रैन बसेरे तक लाया जा रहा है। थद्धाराम ज्ञानचंदानी कम्युनिटी हाल में अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। यहां रोजाना करीब एक दर्जन लोग रात गुजारने आ रहे हैं।

जोन अधिकारी विक्रम झा के अनुसार बेसहारा लोगों को अस्थाई रैन बसेरे तक लाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी की गई है। कम्युनिटी हाल में पलंग के साथ रजाई की व्यवस्था भी की गई है। हलालपुर बस स्टैंड पर स्थित रैन बसेरे में भी रोज 15 से 20 लोग रात गुजारने पहुंच रहे हैं।

स्वास्थ शिविर में जांची सेहत

भोपाल नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से शहर के रैन बसेरों में गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 224 लोगों को निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविरों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, त्वचा रोग, मलेरिया और टीबी की जांच की गई।बीमार पाए गए लोगों को निश्शुल्क दवाएं दी गईं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.