40 हजार में हुआ सौदा, दुल्हन 12 साल की, दूल्हा 27 वर्ष का, पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह

Updated on 28-06-2023 06:27 PM
भोपाल। राजधानी के पास के एक गांव में 12 वर्ष की आदिवासी बालिका की 27 वर्ष के युवक से मंगलवार को शादी होना थी। सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ था। 20 हजार बेटी के माता-पिता को मिल चुके थे। 20 हजार शादी के बाद मिलना थे। सोमवार को हल्दी की रस्म निभाई जा रही थी, तभी बिन बुलाए मेहमान की तरह पुलिस जा पहुंची। महिला पुलिस अधिकारी ने बालिका से पूछा कि तुम्हें पता है कि ये क्या हो रहा है। बोली, मेरी शादी हो रही है। उससे पूछा कि दूल्हा कैसा है? इस पर बोली कि आपसे भी बड़ा है। इस पर पुलिस ने विवाह की रस्में रुकवाईं और इस मामले में बालिका के माता-पिता सहित पांच लोगों के खिलाफ मानव तस्करी, किशोर न्याय अधिनियम, बालविवाह प्रतिषेध अधिनियम, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि सोमवार दोपहर गुनगा थाना इलाके में बाल विवाह होने की सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो एक बालिका को हल्दी लगा दी गई थी। जब उसकी उम्र के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसकी आयु 12 वर्ष कुछ माह है। पूछताछ में पता चला कि शादी मंगलवार को होना है।

नानी के माध्यम से एक महिला ने कराया था रिश्ता
मौके पर मौजूद बालिका के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि ममता वंशकार नाम की महिला ढोलक बजाने का काम करती है। उसने बालिका की नानी को भरोसे में लेकर पास के गांव के 27 वर्ष के सुरेंद्र जाट के रिश्ते की बात चलाई थी। वह मजूदूरी करता है। बालिका के माता-पिता के राजी होने पर रिश्ता 40 हजार रुपये में तय हुआ। लड़के के पिता ने 20 हजार रुपये अग्रिम दिए तो शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। शादी होने के बाद शेष 20 हजार रुपये देना तय हुआ था। एसडीओपी चौहान ने बताया कि उन्होंने बालिका से बात की और पूछा की ये हल्दी क्यों लगाई गई है, तो वह बोली कि उसकी शादी हो रही है। जब यह पूछा कि दूल्हा कैसा है? तो वह मासूमियत से बोली वह आप से भी बड़ा है। इस मामले में ममता वंशकार, सुरेंद्र जाट, सुरेंद्र के पिता मांगीलाल और बालिका के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.