मप्र शासकीय शिक्षक संगठन की बैठक में निर्णय:अब जनप्रतिनिधियों को सुनाएंगे समस्याएं, करेंगे निराकरण का अनुरोध

Updated on 30-12-2024 01:07 PM

मप्र शासकीय शिक्षक संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक भोपाल में आयोजित हुई। इसमें नवीन शिक्षक संवर्ग की समस्याएं व मांगों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि समस्याएं जनप्रतिनिधियों को सुनाई जाएंगी और उनका हल कराने का अनुरोध किया जाएगा। इस बैठक में प्रांत के अलावा संभाग और जिले के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, ग्रेच्युटी, पुरानी पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति नियमों के शिथिलीकरण, स्कूल शिक्षा व जनजातीय कार्य विभाग के मर्जर, लंबित क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान, उच्च पद प्रभार, अतिशेष शिक्षकों के समायोजन सहित संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। यहां तय हुआ कि जनवरी में अवकाश के दिनों में संगठन शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मेलन के माध्यम से सरकार के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों को समस्याएं बताएंगे। फिर भी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो बोर्ड परीक्षाओं के बाद संगठन धरना प्रदर्शन करेगा।

बैठक को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल, सचिव संजीव त्रिपाठी, अशोक मालवीय, जितेन्द्र शाक्य, भरत गोयल, अजेनद्र सिंह, राजेश साहू सहित कई जिलों से आए पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर संगठन के पूर्व अध्यक्ष स्व. आरिफ अंजुम के भाई आसिफ अंजुम दमोह को प्रांतीय संगठन मंत्री के पद पर नियुक्ति दी गई। बैठक के शुरू में स्व. आरिफ अंजुम को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.