CM के विदेश से लौटने पर रामनिवास रावत के मंत्री पद पर फैसला संभव; अब कौन बनेगा प्रदेश का अगला वन मंत्री?

Updated on 29-11-2024 12:52 PM
 भोपाल। विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में पराजय के बाद रामनिवास रावत ने वन मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अपना त्यागपत्र भेजा। मुख्यमंत्री इस समय विदेश दौरे पर हैं, इसलिए त्यागपत्र स्वीकार करने को लेकर निर्णय उनके लौटने पर होगा।इसके स्वीकार होने पर जब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो जाता है, तब तक वन विभाग का दायित्व मुख्यमंत्री अपने पास ही रख सकते हैं।

रावत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया था। आठ जुलाई 2024 को उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई थी। उपचुनाव में भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया, लेकिन वह कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से हार हो गए।

परिणाम आते ही भेज दिया था इस्तीफा

परिणाम आते ही देर शाम उन्होंने त्यागपत्र दे दिया। मुख्यमंत्री को उसी दिन विदेश दौरे के लिए भोपाल से रवाना होना था, इसलिए इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से लौटने पर संगठन पदाधिकारियों से चर्चा के बाद इस मामले में निर्णय होगा।

नियमानुसार 6 महीने तक मंत्री बन रह सकते हैं रावत

नियम कहता है कि ऐसे व्यक्ति को जो विधानसभा का सदस्य नहीं है, उसे छह माह तक ही मंत्री बनाकर रखा जा सकता है। रावत की यह अवधि जनवरी 2025 में पूरी होगी, लेकिन इसके पहले ही निर्णय कर लिया जाएगा। ज्यादा संभावना यही है कि वन विभाग का दायित्व किसी और मंत्री को सौंपने के स्थान पर मुख्यमंत्री अपने पास रखेंगे। उसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार कर किसी और को यह दायित्व दिया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.