IAS अफसरों की ट्रांसफर सूची पर अब नहीं हुआ निर्णय:मंत्री-अफसरों में तालमेल की कमी से अटके

Updated on 09-06-2025 04:43 PM

सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले को लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के बीच बैठक नहीं हो पाने से ट्रांसफर आदेश जारी नहीं हो पा रहे हैं। उधर, तबादलों की समय-सीमा 10 जून को खत्म हो जाएगी। बावजूद इसके विभागों के प्रमुख सचिवों, आयुक्तों और मंत्रियों के बीच तबादला सूची पर आम राय नहीं बन पाई है। इससे कई विभागों की लिस्ट जारी नहीं हो सकी है।

कुछ विभागों ने तबादला सूची जारी की है लेकिन उसमें भी नाम मात्र स्थानांतरण किए गए हैं। उधर तबादलों के बाद विवाद और कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की स्थिति को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के बाद और जनजातीय कार्य विभाग ने भी हाईकोर्ट में केविएट दायर कर दी है।

9 दिन बाद भी जारी नहीं हो सके आदेश आईएएस संदीप माकिन 31 मई को दतिया कलेक्टर के पद से रिटायर हो गए। सोमवार को 9 दिन का समय बीत चुका है लेकिन मोहन सरकार दतिया के लिए कलेक्टर का चयन नहीं कर सकी है। ऐसे में आगामी आदेश तक के लिए सीईओ जिला पंचायत दतिया सौरभ तेम्रवाल को दतिया कलेक्टर का प्रभार सौंपने के आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिए हैं।

अटकी हुई आईएएस की तबादला सूची उधर, मंत्रालय में सीनियर आईएएस ऑफिसर्स और कुछ जिलों के कलेक्टरों व संभागायुक्तों के भी तबादले शासन स्तर पर विचाराधीन हैं। जीएडी ने नामों की सूची सीएम और सीएस को भेज रखी है लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव के बीच तबादलों को लेकर निर्णय को लेकर बैठक नहीं हो पाई है। इस कारण इस पर अंतिम फैसला नहीं हो पा रहा है और आईएएस की तबादला सूची अटकी हुई है। माना जा रहा है कि अभी यह सूची दो दिन तक और टल सकती है और तबादला अवधि खत्म होने के बाद ही इसे जारी किया जा सकता है।

कल खत्म हो जाएगी तबादले की समय-सीमा दूसरी ओर तबादलों के लिए बढ़ाई गई समय-सीमा 10 जून खत्म होने वाली है और अब तक स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग शिक्षकों और अन्य अधिकारियों के तबादला आदेश जारी नहीं कर सका है।

स्वास्थ्य विभाग और नगरीय आवास व विकास विभाग ने भी छिटपुट अफसरों के तबादले किए हैं के अब तक जिन विभागों ने तबादला आदेश जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग और पीएचई विभाग की ओर से जरूर सौ से अधिक इंजीनियरों और अफसरों-कर्मचारियों की स्थानांतरण सूची जारी की जा चुकी है।

तालमेल के चलते अटकी सूची बताया जाता है कि मंत्रियों, प्रमुख सचिवों और आयुक्तों के बीच तालमेल न होने के कारण सूची बार-बार मंत्री के बंगलों और अफसरों की टेबिल तक पहुंंच रही है। राजस्व विभाग, वन विभाग, खनिज विभाग, परिवहन विभाग, किसान कल्याण, ऊर्जा, पंचायत और ग्रामीण विकास, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, सहकारिता विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, महिला और बाल विकास विभाग में तबादलों की सूची पेंडिंग है।

पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की एक सूची आज जनपद सीईओ की जारी हुई है और आज विकासखंड अधिकारियों की सूची देर रात तक आने की संभावना है। वित्त मंत्री के विभाग के आबकारी, कमर्शियल टैक्स और पंजीयन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के मामले में भी सूची जारी होने का इंतजार है।

जनजातीय कार्य विभाग ने दायर की केविएट आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने तबादलों की समय सीमा बीतने के पहले जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर हाईकोर्ट में केविएट दायर की है। विभाग की ओर से कहा गया है कि विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकों के स्थानांतरण प्रदेश के विभिन्न कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में किए गए हैं।

स्थानांतरण को लेकर अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकों द्वारा संभावित न्यायालयीन रिट याचिकाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग ने उच्च न्यायालय जबलपुर के साथ खंडपीठ इंदौर और ग्वालियर में शासन के पक्ष में केविएट दायर की गई है।

विभाग ने अधिकारी-कर्मचारी एवं शिक्षकों को विधिवत सूचित किया है कि उनके द्वारा दायर किये जाने वाले संभावित न्यायालयीन प्रकरणों में शासन का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा जायेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.