कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर FIR के खिलाफ हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित:रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप

Updated on 18-06-2025 11:43 AM

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने खिलाफ दर्ज दो एफआईआर को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को हुई सुनवाई के बाद दोनों मामलों में फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट का अंतिम निर्णय जल्द ही सुनाया जाएगा।

पटवारी की ओर से उनके अधिवक्ता ने दलीलें पेश कीं, जबकि दोनों मामलों में आपत्ति जताने वाले पक्षों के वकील भी कोर्ट में मौजूद रहे। जस्टिस संजय द्विवेदी की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद निर्णय सुरक्षित रखा है।

पहला मामला: रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप

पहला मामला अप्रैल 2024 का है। उस समय जीतू पटवारी झाबुआ में कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया के साथ एक 11 वर्षीय आदिवासी रेप पीड़िता के घर पहुंचे थे। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने पीड़िता की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी, जिससे उसकी पहचान उजागर हो गई। इस मामले में झाबुआ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।

जानकारी के अनुसार, गांव के ही 14 से 18 वर्ष के दो किशोरों ने बच्ची से दुष्कर्म किया था। दोनों को भगाने में मदद करने वाले एक अन्य किशोर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

दूसरा मामला: इमरती देवी पर विवादित टिप्पणी

दूसरी एफआईआर मई 2024 में ग्वालियर के डबरा थाने में दर्ज की गई। इसमें सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में जीतू पटवारी को पूर्व मंत्री इमरती देवी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए देखा गया।

पटवारी ने वीडियो में कहा था, "देखो ऐसा है, अब इमरती जी का रस खत्म हो गया है। जो अंदर चाशनी होती है... उनके लिए अब मैं कुछ बात नहीं कर रहा।"

इस बयान को लेकर इमरती देवी ने डबरा थाने में आईपीसी और एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.