
भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में नाइट सफारी के 8 Km लंबे ट्रैक को सुधारने के लिए मैनेजमेंट को फंड मिल गया है। जल्द ही सड़क सुधरेगी और 15 नवंबर के बाद टूरिस्ट नाइट सफारी का मजा ले सकेंगे।
वन विहार में नाइट सफारी के लिए 13 किमी लंबा ट्रैक है। इसमें से आधा ट्रैक यानी 8 किमी हिस्सा बारिश के कारण खराब हो गया था। जिसे दुरुस्त करने के लिए मैनेजमेंट ने सरकार को 5 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा था।
हाल ही में फंड मिल गया है। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एके जैन ने बताया, ट्रैक को सुधारने का काम शुरू कर रहे हैं। इसके बाद नाइट सफारी शुरू की जाएगी।
बता दें कि कान्हा, बांधवगढ़ और पेंच नेशनल पार्क की तर्ज पर मार्च-20 में वन विहार में भी नाइट सफारी की शुरुआत हुई थी, लेकिन अप्रैल में कोरोना कर्फ्यू के चलते वन विहार बंद करना पड़ा था।
इससे नाइट सफारी भी बंद हो गई थी। जून में वन विहार अनलॉक जरूर हो गया, पर नाइट सफारी शुरू नहीं की गई है। इसके पीछे जर्जर ट्रेक मुख्य वजह रहा है। अब 15 नवंबर के बाद नाइट सफारी शुरू करने की बात कही जा रही है।