विश्वविद्यालय अकादमिक कैलेंडर घोषित करें : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 30-09-2021 07:59 PM

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि विश्वविद्यालय वर्ष का अकादमिक कैलेंडर घोषित करें। श्री पटेल मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर की आज राजभवन में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विश्वविद्यालय से संबंधित जानकारियाँ प्राप्त की। छात्रहित के लिए किए जा रहें कार्यो और भविष्य की कार्य-योजना पर चर्चा की।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय में रिक्त पदों की पूर्ति के कार्य तेजी से किए जाए। उन्होंने कहा कि लंबित परीक्षा परिणामों को सूचीबद्ध कर, समय-सीमा तय कर घोषित किया जाए। विश्वविद्यालय का आंतरिक एवं बाहरी ऑडिट भी शीघ्र कराया जाए। विद्यार्थियों को अंक सूची और प्रमाण-पत्र सहजता से उपलब्ध कराने के लिए तकनीक का उपयोग करते हुए व्यवस्थायें की जायें, ताकि विद्यार्थियों को उसके लिए अनावश्यक भाग दौड़ नहीं करना पड़े।


राज्यपाल श्री पटेल को बताया गया कि विश्वविद्यालय के अध्यादेश 2014 के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं के मॉडरेशन की सुविधा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई गई है। विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष सितंबर माह तक 98 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए है। इस अवधि में करीब एक लाख छात्र-छात्राओं को अंक सूची प्रदाय की गई है। बताया गया कि विश्वविद्यालय से प्रदेश के 650 चिकित्सा, दंत चिकित्सा, नर्सिंग, पैरामेडिकल, आयुर्वेद, होम्योंपैथिक, यूनानी और योग कॉलेज सम्बद्ध है।


बैठक में राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी.आहूजा, विश्वविद्यालय के कुलपति आयुक्त जबलपुर संभाग बी.चन्द्रशेखर, कुलसचिव डॉ.पी.के. बुधोलिया, वित्त नियंत्रक आर.एम. डेकारे, परीक्षा नियंत्रक डॉ.वृंदा सक्सेना मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.