गढ़ाकोटा में नगर परिषद अध्यक्ष पद से दीपा लहरिया का इस्तीफा, समझौता फॉर्मूला के तहत अब किसी और की होगी ताजपोशी

Updated on 12-11-2024 01:22 PM
भोपाल। सागर जिले की गढ़ाकोटा नगर परिषद के अध्यक्ष पद से दीपा लहरिया ने त्यागपत्र दे दिया। उनका कार्यकाल दो वर्ष का ही रहा। अब अगले तीन वर्ष के लिए संगीता तिवारी को नगर परिषद अध्यक्ष चुना जाएगा। दरअसल, विधायक गोपाल भार्गव ने दो वर्ष पहले यह समझौता कराया था कि दो वर्ष दीपा लहरिया और अगले तीन वर्ष के लिए संगीता तिवारी नगर परिषद की अध्यक्ष बनेंगी। समझौता इसलिए कराया गया, क्योंकि दोनों ही आमने-सामने चुनाव लड़ रही थीं। विधायक गोपाल भार्गव ने निर्विरोध चुनाव कराने के लिए यह समझौता फॉर्मूला निकाला था।

विधायक के कहने पर छोड़ी कुर्सी

हालांकि इस बारे में दीपा लहिया का तो पक्ष नहीं मिल पाया लेकिन उनके पति भाजपा नेता दिनेश लहरिया का कहना है कि हमारे वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने यह तय किया था कि दो वर्ष तक दीपा और फिर तीन वर्ष तक संगीता तिवारी गढ़ाकोटा नगर परिषद की अध्यक्ष बनेंगी। उनके कहने पर ही दीपा ने त्यागपत्र दे दिया है।

आपसी सहमति से निकाला फॉर्मूला

वहीं, इस बारे में विधायक भार्गव का कहना है कि 23 पार्षद हमारे हैं, इसलिए हम सबने मिलकर आपसी सहमति से ऐसा तय किया था। उसको ही अमल में लाया जा रहा है। दीपा के त्यागपत्र के बाद अब अधिनियम के प्रविधान के अनुसार, नया अध्यक्ष चुनने के लिए कलेक्टर पार्षदों का सम्मेलन बुलाएंगे, जिसमें अध्यक्ष का निर्वाचन होगा।

भगत सिंह वार्ड से पार्षद हैं संगीता

चूंकि, गढ़ाकोटा नगर परिषद में सभी 23 पार्षद भाजपा के हैं, इसलिए जिसे भी पार्टी इस पद के लिए प्रत्याशी बनाएगी, उसका निर्वाचित होना निश्चित है। अब यहां तय फॉर्मूले के अनुसार भगत सिंह वार्ड से पार्षद संगीता मनोज तिवारी को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया जाएगा।

कलेक्टर को लिखा पत्र

उप सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग आरके कार्तिकेय ने बताया कि गढ़ाकोटा नगर परिषद अध्यक्ष पद से दीपा लहरिया ने त्यागपत्र दे दिया है, जिसे स्वीकार कर पद रिक्त घोषित कर दिया गया है। अध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए सागर कलेक्टर को पत्र लिखकर है। यहां पार्षद मिलकर नगर परिषद का नया अध्यक्ष चुनेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.