श्री बड़वाले महादेव मंदिर में मना दीपोत्सव, मंदिरों में भोलेनाथ का हुआ विशेष श्रंगार, उमड़े श्रद्धालु

Updated on 01-08-2023 12:36 PM
भोपाल। सावन माह के चौथे सोमवार पर शहरवासियों में शिव की भक्ति का उत्साह देखते ही बना। सुबह छह से रात 11 बजे तक शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंजने लगे थे। श्रद्धालुओं ने दूध, जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया और बेल पत्र, धतूरा आदि अर्पित कर पूजा अर्चना की। मंदिरों में अलग-अलग स्वरूपों में भगवान भोलेनाथ का श्रंगार किया। इस दौरान कहीं रंग गुलाल से भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के साथ होली खेली तो कहीं रत्नों से श्रृंगार हुआ। फूलों से बंगला बनाया गया।

लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में प्रदोष के मौके पर भगवान भोलेनाथ का विभिन्न प्रकार के फूलों सहित प्राकृतिक वस्तुओं से श्रृंगार हुआ। इस मौके पर मंदिर परिसर में सावन का मेला लगा। नेवरी लालघाटी स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भी भगवान मनकामेश्वर का रात्रि में अर्धनारेश्वर स्वरूप में भोलेनाथ का श्रृंगार हुआ।

दीपों से जगमगाया बड़वाले महादेव मंदिर
चौथे सावन सोमवार व अधिकमास के मौके पर बड़वाले महादेव मंदिर में दिवाली उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर के संजय अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में बाबा बटेश्वर और मां गौरा के समक्ष दीपमालाएं सजीं, साथ ही पूरा मंदिर परिसर 3100 दीपों से जगमगाया। शृंगार दर्शन रात्रि आठ बजे से प्रारंभ हो जो देर रात तक चला।


पार्थिव शिवलिंगों का हुआ अभिषेक

सलैया शिवा रायल पार्क फेस-दो श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर में 22 दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक कार्यक्रम हुआ। छप्पन भोग और भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 5100 पार्थिव शिवलिंग बनाए गए। आयोजक प्रताप सिंह यादव ने बताया कि आचार्य जितेंद्र शास्त्री महाराज और पंडित नितेश शर्मा, पंडित शिव कुमार शास्त्री के सानिध्य शिवलिंग बनाए गए।

इन मंदिरों में भी हुए धार्मिक अनुष्ठान

सावन सोमवार के मौके पर बिड़ला मंदिर में पूरे दिन दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। इसी प्रकार सिद्धेश्वर मंदिर,पिपलेश्वर मंदिर, भवानी शिव मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर गोविंदपुरा, महाकाल मंदिर ईश्वर नगर, सोमेश्वर मंदिर पीडब्ल्यूडी क्वार्टर, झरनेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में अभिषेक विशेष पूजा अर्चना हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.