बैरागढ़ में जर्जर पाइप लाइन बदलने में विलंब, गंदे पानी और लीकेज की समस्या से नहीं मिल रही निजात

Updated on 05-08-2023 01:13 PM
भोपाल। बैरागढ़ सहित आसपास के अनेक इलाकों में नलों में गंदा पानी आने की समस्या का हल अभी तक नहीं निकल सका है। कुछ इलाकों में पेयजल के साथ सीवेज का मटमैला पानी आ रहा है। कुछ पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हैं, इन्हें अमृत-दो योजना से बदलने का प्रस्ताव है। योजना मंजूर भी हो गई है, पर काम में विलंब होने से नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है।
जाट एरिया, सीआरपी स्थित संत धन्नाराम दरबार के पास एवं गिदवानी पार्क के पास लंबे अरसे से मटमैला पानी आ रहा है। इसकी शिकायत रहवासी पार्षद एवं विधायक से भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांधीनगर की हरिओम बस्ती एवं महावीर बस्ती में दूषित पानी की सप्लाई की शिकायत है। इन कालोनियों में हाल ही में नगर निगम ने सुधार कार्य किया था, लेकिन अचानक कभी भी गंदा पानी आने लगता है। गिदवानी पार्क, न्यू बी वार्ड एवं ओल्ड बी वार्ड की कुछ कालोनियों में पेयजल लाइनें बरसों पुरानी हैं। इन लाइनों के पास ही सीवेज लाइनें गुजरती हैं। कुछ लाइनें जमीन के अंदर ही क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सुबह पानी सप्लाई के समय सीवेज लाइनों का लीकेज पेयजल लाइनों के माध्यम से घरों तक पहुंच रहा है। संतजी की कुटिया से गांधीनगर जाने वाली लाइन से आए दिन पानी लीक हो रहा है। लाइन जर्जर हो चुकी है।

अमृत-दो योजना में विलंब से दिक्कत

नगर निगम ने पहले पानी की जर्जर लाइनें बदलने के लिए अलग प्रस्ताव बनाया था। बाद में इसे अमृत-दो योजना में शामिल कर लिया गया। इस योजना को स्वीकृत कर लिया गया है, पर काम कब शुरू होगा, यह तय नहीं है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि काम पूरा होते ही नागरिकों को न केवल गंदे पानी से निजात मिल जाएगी बल्कि भरपूर साफ पानी भी मिलेगा। जल कार्य विभाग के एई सचिन साहू के अनुसार काम जल्द ही प्रारंभ होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.