सिंचाई परियोजनाओं के कार्य में विलम्ब बर्दाशत नहीं होगा: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 26-04-2023 05:50 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा घाटी विकास विभाग अंतर्गत निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं का कार्य जल्द पूरा कर लोकार्पण की तैयारी की जाए। कार्य में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परियोजनावार समीक्षा कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं का कार्य पूर्ण करने में विलम्ब न हो। समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाली निर्माण एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। निर्माण एजेन्सियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए जाए। परियोजनाओं का कार्य मिल-जुल कर समय पर पूरा करें। प्रदेश की यह महत्वपूर्ण परियोजनाएँ हैं, जो जनता की जिंदगी और कल्याण से जुड़ी हुई हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में नर्मदा घाटी विकास विभाग की सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एवं वाइस चेयरमेन एनव्हीडीए श्री एस.एन. मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संबंधित जिलों के कलेक्टर वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री ने अप्रसन्नता व्यक्त की

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बदनावर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को गंभीरता से पूरा करने की कोशिश करें। उन्होंने परियोजना के कार्य में विलम्ब होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संतोष व्यक्त किया कि सांवेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का कार्य समय पर चल रहा है। नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देश्यीय परियोजना का जून में लोकार्पण कराया जाए। परियोजनाओं के संबंध में कलेक्टर खरगोन और देवास से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इंदिरा सागर परियोजना काली सिंध सूक्ष्म उद्वहन परियोजना के प्रथम चरण का कार्य 25 सितम्बर तक पूरा किया जाए। कुक्षी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना एवं पाटी उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का कार्य तेजी से पूरा करें। लगभग पूर्ण नागल वाड़ी उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना की टेस्टिंग कर ली जाए।

निर्माण कार्य में तीन वर्ष की देरी पर नाराजगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बलकवाड़ा माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना (फेज-1) के कार्य में 3 वर्ष की देरी होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्माण एजेंसी कल्पतरू पॉवर ट्रांसमिशन लिमिटेड को 30 जून तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न होने पर ब्लेक लिस्ट करने की कार्यवाही होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिपरी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना, बिस्टान उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना और भीकनगांव बिन्जलवाड़ा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का कार्य तेजी से पूरा करें। इन परियोजनाओं का कार्य हर हाल में जून 2023 तक पूरा किया जाये।

छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के कार्य में विलंब न हो

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जावर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना, खालवा उद्वहन सिंचाई परियोजना के कार्य में देरी नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के कार्य को देखने भी गया था। इस परियोजना के कार्य में विलम्ब न हो। उन्होंने निर्माण एजेंसी शापूर जी पालोन जी-पीसी-एपीएल (जेव्ही) मुम्बई को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि शीघ्रता से कार्य नहीं हुआ तो ब्लेक लिस्ट करने की कार्यवाही होगी। नर्मदापुरम एवं छिंदवाड़ा जिले की दूधी परियोजना का कार्य समय पर चल रहा है। इसी तरह शक्कर पेंच लिंक संयुक्त परियोजना का कार्य भी समय पर चल रहा है। सीहोर जिले में निर्माणाधीन घाट एवं तट संरक्षण का कार्य जून तक पूरा हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.