भोपाल की ट्रेनों में सक्रिय हुए दिल्ली जैसे झपटमार:वर्ल्ड क्लास स्टेशन पर चलती ट्रेन में खींच रहे बैग

Updated on 23-12-2024 01:35 PM

भोपाल और आसपास के इलाकों में चलती ट्रेनों से यात्रियों के सामान की झपटमारी की घटनाएं बढ़ रही है। ये झपटमार ट्रेन की गति धीमी होने पर दरवाजे पर रखा सामान और यात्रियों के हाथ का माेबाइल भी उड़ा लेते हैं। इस तरह की घटनाएं दिल्ली में अक्सर होती रहती हैं।

सप्ताह भर में ऐसे 4 मामले भोपाल और रानी कमला पति स्टेशन के सामने आए हैं। जिसमें आरोपियों ने रेल यात्रियों से झपटमारी कर लूट की। दूसरी तरफ जीआरपी के अनुसार इस तरह के मामलों में लगातार कार्रवाई जारी है, इसमें पूर्व में हुई कार्रवाई में अधिकांश नाबालिग की पकड़े गए हैं।

भोपाल के आसपास इन इलाकों में सक्रिय हैं यह लुटेरे

जीआरपी अधिकारियों के अनुसार भोपाल के आसपास के आउटर पर इस तरह की घटनाएं अधिक होती हैं, जिसमें छोला, भोपाल-आरकेएमपी के बीच यह लुटेरे सक्रिय हैं। इसमें अधिकतर छोला इलाके से गुजरने वाली ट्रेनों को निशाना बनाते हैं, वहीं स्टेशन की बात करें तो बजरिया और आसपास के इलाके के बदमाश यहां पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

मोबाइल पर हाथ मारकर गिराते हैं, फिर लेकर भाग जाते

जीआरपी अधिकारियों के अनुसार लगातार इस तरह के नाबालिग इस घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, आम तौर पर चलती गाड़ी में उन लोगों को शिकार बनाते हैं जो गेट पर मोबाइल लेकर बैठे हाें, यह लाेग मोबाइल छीनने की बजाय उस पर हाथ मारते हैं, जिससे की मोबाइल गिर जाए, उसके बाद यह उठाकर भाग जाते हैं।

केस 1: भोपाल की रहने वाली मधवी सनान्से 14 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22170 हमसफ़र एक्स के कोच नं. बी/14 पर कोलकाता से रानी कमलापति की यात्रा कर रही थी। वह जब रानी कमलापति पर उतरने के लिए सामान लेकर गेट पर खड़ी हो गई। गति कम हुई तो एक लड़का अचानक से गेट पर लटक कर आया। उसने ट्रॉली बैग और उस पर रखा हैंड पर्स ट्रेन से गिरा गिरा दिया। इसके बाद वह भी ट्रेन से कूद गया। बैग में अंदर 12 न्यू ड्रेस, हैंड बैग में आधार कार्ड, एटीएम कार्ड था। जिनकी कुल कीमत करीब 50 हजार थी। मधवी ने पुलिस को बताया कि झपटमार की उम्र करीब 20-22 वर्ष होगी।

केस 2: सिंगरौली की रहने वाली ज्योति ने पुलिस को बताया कि वह एग्जाम देने भोपाल आई थी। वापसी में 18 दिसंबर 22165 ऊर्जाधानी-भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस कोच S-6 बैठी थी। फोन पर बात कर रही थी कि एक अज्ञात बदमाश हाथ से फोन छीनकर भाग गया। मैने उसका पीछा किया, मगर वह फरार हो गया। मेरे मोबाइल की 15000 रुपए थी।

केस 3: सीहोर निवासी राजीव ठाकुर 9 दिसंबर को रानी कमलापति से छतरपुर के लिए 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस के पीछे के जनरल कोच में गेट पर खड़े थे। मोबाइल उनके हाथ में था। रेलवे स्टेशन रानी कमलापति से ट्रेन छूटने के करीबन 10 मिनट के बाद एक व्यक्ति हाथ में झपटामार कर मोबाइल छिन कर भाग गया। ट्रेन चल रही थी इसलिए में ट्रेन से कूद नहीं सका। मोबाइल की कीमत 8,500 थी।

केस4 : गंजाबासौदा के रहने वाले देव 15 दिसंबर को भोपाल आए। उन्होंने बतासा कि मैं अपने घर मिनाल पांच नंबर जाने के लिए ओवर ब्रिज से होते हुए ऑटो से जा रहा था। प. रेलवे काॅलोनी भोपाल वाशिंग शेड के ऊपर बने ओवरब्रिज पर कुछ लड़कों ने कहा कि मोबाइल जेब से निकाल रहा है। जैसे ही मैने मोबाइल निकाला वह मेरे हाथ से छपटा मार कर मोबाइल लेकर भाग गया। मैने पीछा भी किया लेकिन वह नहीं मिला। मेरे मोबाइल की कीमत 50000 रुपए थी।

दो महीनों में जीआरपी की चोरी के मामले में कार्रवाई

50 से अधिक चाेरों व अन्य अपराधियों को पूछताछ के लिए उठाया।

71 अपराधियों से की सामान की रिकवरी।

33 से अधिक स्थायी वारंट तामिल किए।

इन पाइंट पर हो रही छीना झपटी

दिल्ली से आने वाली ट्रेनों के लिए निशापुरा आउटर।

उज्जैन इंदौर से आने वाली ट्रेनों के लिए आरिफ नगर झुग्गी से लेकर छोला तक।

महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों के लिए भोपाल से आरकेएमपी स्टेशन के बीच।

पात्रा पुल के आसपास।

जीआरपी भोपाल थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया-

    • QuoteImage

      पूर्व में इस तरह के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, अधिकांश मामलों में पाया गया है कि आरोपी नाबालिग है, जो इस तरह के मामलों को अंजाम दे रहे हैं। यह घटनाएं आम तौर पर स्टेशन के आसपास के आउटर्स पर हो रही है, वह उन लोगों को अपना शिकार बनाते हैं जो गेट पर बैठकर यात्रा करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.