दिल्ली के ऑब्जर्वर करेंगे MP के कांग्रेस जिलाध्यक्षों का सिलेक्शन:गुजरात ने बदले प्रदेश के समीकरण

Updated on 20-04-2025 01:31 PM

लंबे समय से जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की कवायद में लगे मप्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीते 4 अप्रैल को इंदौर में मीडिया से कहा था-

QuoteImage

दिल्ली में सारे जिलाध्यक्षों की बैठक हुई। अभी मप्र में भी 10 से 20 मई के बीच ट्रेनिंग है। हमारा नया संगठन भी बन रहा है। ब्लॉक और जिला अध्यक्षों के जितने भी बदलाव होंगे वे इसी बीच में होंगे।

QuoteImage

पटवारी के इस बयान के बाद अहमदाबाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में जिला अध्यक्षों के पावर बढ़ाने पर मुहर तो लगी, लेकिन इनके चयन को लेकर पार्टी आलाकमान ने नया क्राइटेरिया तय कर दिया। राहुल गांधी ने राष्ट्रीय अधिवेशन में इसकी घोषणा करते हुए पटवारी की 6 महीने से जारी फिल्डिंग पर पानी फेर दिया। राहुल की घोषणा के अनुसार अब मप्र में भी जिला अध्यक्षों का चयन गुजरात मॉडल के अधार पर होगा। चयन के लिए दिल्ली एआईसीसी से ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाएगा।

दिल्ली से नियुक्त होंगे ऑब्जर्वर कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि गुजरात में जिस तरह जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई है, मप्र में भी उसी पैटर्न पर जिला अध्यक्षों के नाम खोजे जाएंगे। एमपी के सभी 55 जिलों में AICC की ओर से हर जिले के लिए एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया जा सकता है। एमपी कांग्रेस की ओर से भी ऑब्जर्वर जिला अध्यक्ष के नाम खोजने में मदद करेंगे।

अब जानिए गुजरात में कैसे चुने जाएंगे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीते मंगलवार को अहमदाबाद में कहा- जिला अध्यक्षों को संगठन की नींव बनाएं, शक्ति बनाएं। डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी और डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट को हम पार्टी की फाउंडेशन बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस ने 12 अप्रैल को गुजरात के 33 जिलों और 8 प्रमुख शहरों में पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 42 केंद्रीय और 183 प्रदेश स्तर के पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

हर जिले में पार्टी अध्यक्ष चुनने के लिए पांच सदस्यों की समिति बनाई जाएगी। इसमें एक केंद्रीय और चार राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक शामिल होंगे। ये समितियां अपने-अपने जिले का दौरा करेंगी और जिलाध्यक्ष के चयन से पहले स्थानीय नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगी। गुजरात में पूरी प्रक्रिया 45 दिनों में पूरी हो जाएगी।

अभी गुजरात में पायलेट शुरू हुआ एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले ने बताया- अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी के संगठन में एक बड़ा परिवर्तन आया है। नई व्यवस्था में पार्टी जिला अध्यक्षों के माध्यम से काम करना शुरू करेगी। गुजरात में इसका पायलेट प्रोजेक्ट चल रहा है। बहुत सारे ऑब्जर्वर वहां गए हैं। जिला अध्यक्षों के चयन की एक नई प्रक्रिया सामने आई है। यह प्रक्रिया गुजरात के लिए पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में लागू की गई है। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि मप्र में भी इसी प्रक्रिया से अध्यक्ष चुने जाएंगे या नहीं।

जिला अध्यक्षों में दलित, आदिवासी, ओबीसी अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता एमपी में कांग्रेस के मौजूदा जिला अध्यक्षों की बात करें तो प्रदेश में पार्टी के 72 संगठनात्मक जिलों में से 66 में वर्तमान में जिलाध्यक्ष हैं। 6 जिलों में अध्यक्ष के पद रिक्त हैं। सतना शहर में एक मात्र अल्पसंख्यक वर्ग के मकसूद अहमद अध्यक्ष हैं। सबसे ज्यादा 34 जिला अध्यक्ष सामान्य वर्ग से हैं। अब कांग्रेस जिला अध्यक्षों के चयन में आदिवासी, दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को प्राथमिकता देगी।

6 जिलों में कांग्रेस के अध्यक्ष ही नहीं कांग्रेस के 72 संगठनात्मक जिलों में से 6 जिलों में अध्यक्षों के पद खाली पड़े हैं। इनमें कटनी, रायसेन, रतलाम ग्रामीण, बैतूल शहर, खंडवा शहर, खंडवा ग्रामीण शामिल हैं। बैतूल में पिछले साल ही शहर और ग्रामीण को अलग किया गया था। रायसेन में तो डेढ़ साल से जिला अध्यक्ष का पद रिक्त है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.