मैनिट में तीन ड्रोन का प्रदर्शन, उपयोगिता के बारे में बताया

Updated on 05-08-2023 01:36 PM

भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मैनिट की एलआरसी बिल्डिंग में शुक्रवार को एक ड्रोन डेमोस्ट्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोजेक्ट के लिए तकनीकी और वास्तविक दुनिया से संबंधित प्रोजेक्ट प्राप्त करने पर था । पीजी और पीएचडी के सौ से अधिक विद्यार्थियों ले कार्यक्रम में भाग लिया| इस मौके पर मुंबई स्थित ड्रोन कंपनी ने तीन ड्रोन का प्रदर्शन किया। एक निगरानी के लिए, दूसरा स्वायत्त ड्रोन जो स्वचालित रूप से समन्वय करता है और स्थानिक मानचित्र को कैप्चर करता है| आखिरी ड्रोन में लगभग पांच किलोग्राम पेलोड ले जाने की क्षमता है, जिसका उपयोग दूरदराज के इलाकों में चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि कैसे एआइ और एमएल ड्रोन को अधिक स्मार्ट और उपयोगी बना सकते हैं।


कार्यक्रम का समन्वय सीएसई विभाग के प्रमुख डा. दीपक सिंह तोमर, प्रो एसके कटियार और सीएसई के सहायक प्रोफेसर विजय भास्कर सेमवला ने किया। डा. तोमर ने विभिन्न प्रकार के ड्रोन के बारे में बताया। निदेशक प्रभारी डा. शैलेंद्र जैन ने विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को ड्रोन की समस्या को एक परियोजना के रूप में साकार करने के लिए प्रेरित किया। एम्स भोपाल के डा. शक्ति ने मैनिट और एम्स, भोपाल के बीच प्रौद्योगिकी और चिकित्सा विशेषज्ञता के लिए सहयोग की सराहना की|भारत सरकार के डिजिटल संचार आयोग के पूर्व सदस्य प्रभाष सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने छात्रों को ड्रोन आधारित परियोजना शुरू करने और मैनिट को घरेलू ड्रोन निर्माण केंद्र बनाने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया|




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.