जेपी अस्पताल में डेंगू जांच की मशीन खराब, बैरागढ़ भेजे जा रहे सैंपल

Updated on 02-11-2023 12:38 PM

भोपाल। राजधानी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अक्टूबर माह में डेंगू पाजीटिव मरीजों की संख्या 290 तक पहुंच चुकी थी। लेकिन यहां डेंगू से निपटने को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं किस कदर लचर है, इसकी एक बानगी यह है कि राजधानी के जिला चिकित्सालय जेपी अस्पताल में साफ्टवेयर में खराबी आने के कारण डेंगू जांचने की मशीन बंद हो गई है। ऐसे में अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। मजबूरन उन्हें अपनी जांच के लिए प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।

दो-तीन दिन में सुधरवाने का दावा

जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन डा. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि वो अगले दो से तीन दिनों में मशीन में सुधार करा लेंगे। जब तक डेंगू की जांच के लिए संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपलों का भोपाल के बैरागढ़ सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है। अभी तक 570 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। जबकि इस माह में 270 लोगों का एलाइजा टेस्ट पाजीटिव आ चुका है।

यहां होती है डेंगू की जांच

- जेपी (जिला) अस्पताल - यहां मशीन खराब है।

- हमीदिया अस्पताल - यहा पर सैंपलों की जांच की जा रही है।

- सिविल अस्पताल बैरागढ़- यहां पर जांच की जा रही है।

- एम्स भोपाल- यहां पर भी डेंगू की जांच की जा रही है।

डेंगू के करीब दस मरीज रोज मिल रहे

राजधानी में डेंगू के मरीजों की तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। शहर में लगभग रोज दस मरीजों की रिपोर्ट पाजीटिव आ रही है। मलेरिया विभाग लगातार आने वाले पाजीटिव मरीजों से परेशान है। अक्टूबर माह में करीब 290 मरीज पाजीटिव पाए गए हैं। मलेरिया विभाग के अधिकारी अखिलेश दुबे ने बताया कि वो लगातार काम कर रहे हैं। उनके और नगर निगम के कर्मचारी लगातार डेंगू लार्वा की खोज कर उसे नष्ट कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.