जेपी अस्पताल में बनेगी आधुनिक सुविधाओं से लैस डेंटल विंग

Updated on 17-05-2024 01:15 PM
भोपाल। शहर के जेपी अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग में अब जल्द ही आधुनिक सुविधाएं मिलने लगेंगी। यहां विभाग का उन्नयन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। इसमें दस यूनिट बनाई जाएंगी, जिसमें पांच से अधिक दंत चिकित्सक और सात विशेषज्ञों की टीम काम करेगी। साथ ही इस विंग में दस डेंटल चेयर की सुविधा होगी, जिसमें दांतों से जुड़ी ओरल सर्जरी से लेकर सभी प्रकार के इलाज आसानी से हो सकेंगे। बता दें कि अभी तक यहां दो विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। डेंटल विंग के लिए हाल ही में एनएचएम के अधिकारियों ने जेपी अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस विंग को अस्पताल के बी ब्लाक में बनाया जाएगा। इसमें 300 ओपीडी की व्यवस्था रहेगी।


55 प्रकार की आधुनिक मशीनें और उपकरण होंगे

डेंटल विंग के लिए 55 तरह की आधुनिक मशीनें और उपकरण मंगाए जाएंगे। आपरेशन थिएटर और वार्ड भी अलग होगा। यूनिट बनने के बाद यहां आने वाले मरीजों को दातों से जुड़ी किसी भी तरह की सर्जरी के लिए बड़े सेंटर रेफर करने की जरूरत नहीं होगी। नए दांत लगाने, ओरल सर्जरी, ओरल मेक्सिलोफेशियल सर्जरी जैसी जटिल प्रक्रिया भी हो सकेगी।

लगभग छह करोड़ से अधिक का होगा बजट

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस डेंटल विंग को बनाने के लिए छह करोड़ से अधिक का बजट तय किया गया है। वर्तमान में मरीजों को महिला और पुरुष सर्जिकल वार्ड में भी भर्ती करना पड़ता है। इसके बनने के बाद महिला और पुरुषों के लिए अलग से वार्ड भी बनाए जाएंगे। यहां से मरीजों को रेफर नहीं किया जा सकेगा।

इस श्रेणी के इलाज भी हो सकेंगे

नए डेंटल विंग में दाढ़ की सर्जरी, पायरिया, जबड़ा फ्रैक्चर, छोटे बच्चों के दांतों का इलाज, बच्चों के दांतों की नसों में होने वाली परेशानी, पक्के दांत आने तक दांत की जगह सुरक्षित रखना, दांतों की कैविटी में पर्मानेंट फिलिंग आदि का इलाज संभव हो सकेगा। यहां वर्तमान में मरीजों को बमुश्किल रूट कैनाल, फिलिंग और दांत निकालने जैसी सुविधाएं ही मिल पाती हैं। कई बार इसके लिए भी मरीजों को दो से तीन हफ्ते तक इंतजार करना पड़ता है। अभी यहां रोज 90 से 100 की ओपीडी होती है। ओरल सर्जरी समेत अन्य गंभीर प्रोसीजर के लिए रोज दो से तीन मरीजों को बड़े सेंटर में रेफर करना पड़ता है।

इन मशीनों से इलाज

नई विंग में आरवीजी, एक्स-रे, सेंसर, एपेक्स लोकेटर, एंडो मोटर, अल्ट्रासोनिक क्लीनर, स्केलर, ओपीजी एक्सरे मशीन, डायोड लेजर, फिजियो डिस्पेंसर, इलेक्ट्रोकाटरी मशीन, पीजोइलेक्ट्रिक समेत छोटे-बड़े 55 मशीन और उपकरण होंगे। अभी कई डेंटल प्रक्रिया अस्पताल के ही ओटी या फिर डेंटल टेबल पर किए जाते हैं।

दांतों के मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल परिसर में नई डेंटल विंग को मंजूरी मिली है। एनएचएम द्वारा डेंटल विंग के लिए नक्शा फाइनल हो गया है। यहां मरीजों को दस बेड की सुविधा होगी। वैसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल की हर यूनिट को बेहतर किया जाएगा। इसके लिए यह पहला कदम है। दो महीने में यह विंग बनकर तैयार हो जाएगा।

- डा. राकेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.