उप मुख्यमंत्री ने रीवा शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की

Updated on 21-06-2024 09:46 AM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की कलेक्ट्रेट सभागार रीवा में वृहद् समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि सिविल लाइन पार्क, सिरमौर चौराहे में बन रहे फ्लाई ओवर, सर्किट हाउस तथा बाबा घाट से राजघाट तक के रिवर फ्रंट कार्य को आगामी अगस्त माह के प्रथम सप्ताह तक अनिवार्यत: पूर्ण करें।

उप मुख्यमंत्री ने सिविल लाइन पार्क के बाहर 56 मार्केट के तर्ज पर बनाई जा रही दुकानों के निर्माण कार्य को नियत समय सीमा में पूरा किए जाने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पूरे सिविल लाइन एरिया में सड़क के किनारे पेवर ब्लाक सहित पार्क के पार्किंग एरिया में भी अधूरे सभी निर्माण कार्य त्वरित गति से पूर्ण कराएं। उप मुख्यमंत्री ने सिरमौर चौराहा से लगे भाग में निर्माणाधीन दुकानों का कार्य भी निश्चित समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विक्रम पुल से पचमठा मार्ग के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि सड़क के किनारे बनाए जा रहे नाले में सफाई की व्यवस्था के लिये चेम्बर का निर्माण अवश्य करें तथा निश्चित चौड़ाई की सड़क का निर्माण कराएं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के भवनों को नगर निगम द्वारा अच्छे पेंट से एक समान कलर करवाएं जिससे इसकी भव्यता उभर कर आए। उन्होंने पचमठा में सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पचमठा की बीहर आरती को अत्यधिक लोकप्रियता मिल रही है। आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं। वर्षाकाल में यह परंपरा व्यवस्थित रूप से बनी रहे इसके लिए शेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में ओपीडी, बाणसागर कालोनी में सी एवं ई टाइप भवन निर्माण तथा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डाक्टर्स क्वाटर्स के निर्माण की अद्यतन जानकारी प्राप्त की।

वर्षाकाल में रीवा शहर में 12 से 15 हजार पौधे लगाए जाएंगे। शहर के मुख्य मार्ग के किनारे, खाली स्थानों तथा अन्य आवश्यक जगहों पर सघन वृक्षारोपण कर रीवा को हरा-भरा बनाया जाएगा। श्री शुक्ल ने कहा कि पहड़िया प्लांट में सघन वृक्षारोपण का कार्य वर्षाकाल में कराया जाए। बैठक में अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन सहित निर्माण विभाग के अधिकारी तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विक्रम पुल से निपनिया मार्ग तथा रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रात: काल विक्रम पुल से निपनिया वाया घोघर पहुंच मार्ग तथा रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.