उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा ज़िले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Updated on 13-01-2024 12:46 PM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिला चिकित्सालय रीवा में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि रीवा जिले के भवन विहीन उप स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा अन्य संस्थाओं के नवीन भवनों के लिए तत्काल प्रस्ताव बनायें। रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भी प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में संसाधनों की किसी भी तरह की कमी नहीं रहेगी। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जिले में अनुबंध के आधार पर पदास्थापित 33 डॉक्टरों की कर्तव्य स्थल पर उपस्थित सुनिश्चित करायें।

अस्पताल परिसर के नये भवन एवं मॉड्यूलर ओपीडी का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा कराएं

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के जिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में 100 बिस्तर का नया भवन तथा माड्यूलर ओपीडी भवन का निर्माण किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करें। आधुनिक ओपीडी भवन से रोगियों को उपचार की आधुनिकतम सुविधाएं मिलेंगी। यह प्रदेश का सबसे सुसज्जित ओपीडी भवन होगा।

आधुनिक एक्स-रे सेंटर का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय रीवा में आधुनिक एक्स-रे सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय का विकास और विस्तार तेजी से हुआ है। यह आधुनिक अस्पताल की तरह कार्य कर रहा है। नए भवन बन जाने से इसमें 100 बिस्तर में भर्ती की सुविधा हो जाएगी। उन्होंने निर्देश दिये कि अस्पताल में प्रसूति के लिए आने वाली महिलाओं के लिए कम से कम 60 बिस्तरों की व्यवस्था करें।

उप मुख्यमंत्री ने चिकित्साकर्मियों के रिक्त पदों की जानकारी ली। वार्ड ब्वाय, सुरक्षा कर्मी, रेडियोलॉजिस्ट तथा अन्य इसी तरह के पद जिनकी एनएचएम में भर्ती नहीं हो सकती है उनके लिए विभागीय भर्ती के प्रस्ताव दें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अति आवश्यक पदों की पूर्ति एनएचएम से भी कराई जाएगी।

विधिवत करें उपचार, अत्यंत आवश्यक होने पर ही करें रेफ़रल

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि ज़िला चिकित्सालय में आने वाले रोगियों का विधिवत उपचार करें। अत्यंत आवश्यक होने पर ही संजय गांधी हास्पिटल के लिए रेफ़रल किया जाये। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा तहसील के सिविल अस्पताल में आधुनिक उपकरणों एवं डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। जिससे जिला चिकित्सालय और संजय गांधी अस्पताल में रोगियों को रेफरल करने की आवश्यकता न पड़े। मरीज़ों को नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हो सकें।

टेली मेडिसिन की व्यवस्था को भी अति प्रभावी बनाया जाएगा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि टेली मेडिसिन की व्यवस्था को भी अति प्रभावी बनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर से अतिक्रमण हटाने तथा जिला क्षय केन्द्र के भवन का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। नगर निगम रीवा के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ. बीएल मिश्रा, सीएमएचओ डॉ केएल नामदेव, सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.