उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की बरगी व्यपवर्तन परियोजना की समीक्षा

Updated on 11-01-2024 11:45 AM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बरगी परियोजना का पानी सतना में आगामी रबी सीजन के पहले पहुँचाने निर्देश दिये हैं। उन्होने सभी राजस्व अधिकारी भू-अर्जन एवं मुआवज़ा वितरण की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने रीवा में संभागीय बैठक में सभी संबंधित अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारियों को तय सीमा में पूरा करने के लिये नियमित समीक्षा करें।

उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न ज़िलों के लंबित अधिग्रहण मामलों की जिलेवार समीक्षा की और प्रगति की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बुधवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से बरगी व्यपवर्तन परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री ने एनवीडीए के अधिकारियों से कार्य की भौतिक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने परियोजना अन्तर्गत टनल निर्माण कार्य, नहर की वितरक शाखाओं की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में वीसी के माध्यम से कटनी, मैहर, सतना और पन्ना के कलेक्टर, मंत्रालय से ईएनसी एनवीडीए श्री प्रमोद कुमार शर्मा सहित विभागीय अधिकारी शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.