उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में पुनर्घनत्वीकरण योजना के कार्यों की समीक्षा की

Updated on 09-02-2024 12:00 PM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने वल्लभ भवन मंत्रालय में स्थित सभाकक्ष में रीवा ज़िले में सिरमौर चौराहा, बोदा रोड स्थित लोक निर्माण विभाग की 1.22 हेक्टेयर भूमि पर पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत नवीन निर्माण कार्यों की वृहद् समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री ने निवर्तन और शासकीय निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि तथा निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने योजनांतर्गत प्रस्तावित 26 करोड़ 69 लाख रुपये लागत के शासकीय निर्माण कार्यों के साथ 54 करोड़ 28 लाख रुपये लागत के नवीन कार्यों को प्रस्ताव में शामिल करने के निर्देश दिये।

नवीन प्रस्तावित कार्यों में शासकीय संजय गाँधी अस्पताल में 41 करोड़ लागत से नवीन ओपीडी निर्माण सहित सिविल लाईनस स्थित पार्क में विभिन्न सुविधाओं का विकास और सिरमौर चौराहा के फ़्लाइओवर के आरओडब्ल्यू के लिये नगर निगम की दुकानों का विस्थापन कार्य शामिल है।

बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास और आवास श्री नीरज मंडलोई, आयुक्त म.प्र.गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल श्री चन्द्रमौली शुक्ला उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.