वरूण अवतार के वंशज भी मनाएंगेराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां

Updated on 17-01-2024 12:10 PM

संत हिरदाराम नगर अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर बनने एवं प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में सिंधी समाज भी सहभागी बनेगा। वरूण अवतार भगवान झूलेलाल के वंशज 22 जनवरी को प्रभातफेरी निकालकर शहर की परिक्रमा करेंगे। झूलेलाल मंदिर में बहिराणा पूजन होगा। भगवान श्री राम के जयकारों के साथ चालीहा उत्सव का भी समापन होगा। पूजन के बाद भंडारा होगा।

भगवान झूलेलाल के 26 वें वंशज ठकुर साई मनीषलाल के आह्वान पर इन दिनों वरूण अवतार के वंशज ब्रह्ममुहुर्त में प्रभातफेरी निकाल रहे हैं। कड़ाके की सर्दी में भी भक्त अपने ईष्टदेवता के जयकारे लगाते हुए नगर की परिक्रमा कर रहे हैं। प्रतिदिन पुराना बी वार्ड स्थित झूलेलाल, ठकुर आसनलाल मंदिर से प्रभातफेरी प्रारंभ होगी। समापन पर नगर की खुशहाली और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की जाती है। ठकुर आसनलाल सेवा ट्रस्ट से जुड़े जगदीश टेहलानी के अनुसार संयोग 40 दिनी प्रभातफेरी का समापन भी 22 जनवरी को होगा। यह दिन हमारे लिए ही नहीं देश के लिए ऐतिहासिक होगा क्योंकि इसी दिन अयोध्या में श्री राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है। इस दिन को हम विशेष उत्साह से मनाएंगे।

बहिराणा पूजन, विश्व शक्ति की कामना

22 जनवरी को प्रभातफेरी का समापन मंदिर में बहिराणा पूजन के साथ होगा। परंपरा के अनुसार जल एवं ज्योति की पूजा की जाएगी। भगवान झूलेलाल के साथ भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए भजन पेश किए जाएंगे। भारत की प्रगति एवं विश्व शक्ति बनने तथा सनातन धर्म की पताका विश्व में फहराने की कामना की जाएगी। इस उत्सव में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग एवं संस्था प्रमुख शमिल होंगे। भगवा ध्वज फहराया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.