माशिमं के पत्र के बावजूद 20 दिन बाद भी डीईओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं, जानिए क्‍या है मामला

Updated on 05-08-2023 01:15 PM
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षा के दौरान राजधानी में एक परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के खिलाफ जांच के मामले में 20 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि तीन दिन में भी ही रिपोर्ट मांगी गई थी। अब इस मामले की जांच स्कूल शिक्षा विभाग ने भोपाल के संभागीय संयुक्त संचालक अरविंद कुमार चौरगढ़े की अगुआई वाली समिति को सौंपी है। यह समिति जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अंजनी कुमार त्रिपाठी की भूमिका की जांच करेगी। यह कमेटी 10 दिन में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) की आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव को रिपोर्ट देगी। यह जांच माशिमं के सचिव के पत्र के आधार पर की जा रही है।

यह है मामला

दरअसल, माशिमं की 10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षा 17 जुलाई से शुरू हुई थी। इसमें पहले ही दिन भोपाल जिले में शिवाजी नगर स्‍थित सरोजनी नायडू कन्‍या विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। डीईओ की मांग पर माशिमं ने एक सप्ताह पहले इस परीक्षा केंद्र को बदल दिया था। जिसकी जानकारी डीईओ ने संबंधित स्कूलों को नहीं दी, न ही परीक्षार्थियों तक यह सूचना पहुंची। नतीजा यह हुआ कि इस केंद्र पर विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंच गए, जिससे उन्‍हें परेशानी उठानी पड़ी। इन परीक्षा केंद्र के विद्यार्थियों का पेपर सुबह के बजाय परिवर्तित परीक्षा केंद्र में दोपहर में लिया गया था।

डीईओ ने माशिमं के अधिकारियों को दोषी बताया था

परीक्षा केंद्र में लापरवाही का ठीकरा डीईओ अंजनी कुमार त्रिपाठी ने माशिमं के अधिकारियों पर फोड़ा था। इस पर मंडल सचिव ने परीक्षा केंद्र बदलाव में कहां लापरवाही हुई, इसे सिलसिलेवार बताते हुए डीईओ त्रिपाठी पर कार्रवाई के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव को पत्र लिखा। साथ ही पत्र में तीन दिन में अनुशासनात्मक कार्रवाई कर अवगत कराने के लिए भी कहा गया था। अब आयुक्त ने मामले की जांच संभागीय संयुक्त संचालक अरविंद कुमार चौरगढ़े को सौंपी है। जेडी चौरगढ़े ने जांच के लिए उप संचालक कनक प्रसाद समेत दो सहायक संचालकों को नियुक्‍त किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.