एमपी में स्वास्थ्य विभाग में 46491 भर्तियों की डिटेल:मल्टी स्किल्ड ग्रुप डी वर्कर के पद सबसे ज्यादा, सबसे कम मैनेजर के, वेतन ढाई लाख तक

Updated on 13-06-2024 12:39 PM

मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के 46491 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इसमें नियमित, संविदा और आउटसोर्स वाले पद शामिल हैं। 18653 पदों की भर्ती आगामी 2 वर्ष में की जाएगी। जिन पर 343.29 करोड़ रुपए सालाना खर्च होंगे। बचे 27838 पदों की भर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से की जाएगी। इसके अलावा चिकित्सा एक्सपर्ट्स के 607 पद सीधी भर्ती से मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) के माध्यम से भरे जाएंगे।

607 प्रमोशन वाले पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे

रिक्त 1214 पदों में से 50 प्रतिशत यानी 607 पदों की पूर्ति सीधी भर्ती से की जाएगी। इससे पहले 25 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जाते थे। पहली बार ऐसा हो रहा है। भर्ती प्रक्रिया एक साल में पूरी होगी।

पीएससी से निश्चेतना विशेषज्ञ, मेडिकल विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, अस्थि रोग विशेषज्ञ तथा सर्जरी विशेषज्ञ के पदों की भर्ती होगी।

इसके आधार पर रिक्त पदों को भरने के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग को विज्ञापन जारी करने की अनुमति दी गई।ऐसे चलेगी पदों की भर्ती की प्रक्रिया

स्वास्थ्य संस्थाओं के 46491 नवीन पदों में नियमित, संविदा और आउट सोर्स वाले पद शामिल हैं।

आईपीएचएस के स्टैंडर्ड 2012 के हिसाब से अस्पतालों की सेवाओं का उन्नयन किया जाएगा। भर्ती दो साल में की जाएगी।

तृतीय, चतुर्थ श्रेणी और पैरामेडिकल स्टाफ के 18653 पदों पर भर्ती अगले 2 वर्ष में की जाएगी। जिसमें लिपिकीय स्टाफ के साथ नर्स, वार्ड बाय, ड्रेसर समेत अन्य पदों पर काम करने वाले कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।

मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड समेत 9 सेवाओं के लिए आउट सोर्स से भर्ती की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार की संस्था को अधिकृत कर दिया है।
शेष 27838 पदों की भर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.