विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली यात्रा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 10-01-2024 11:35 AM

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली यात्रा है। केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने वाली यात्रा से विकास का कारवां लगातार बढ़ता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात मंत्रालय में वीसी के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिला ग्वालियर और सागर के हितग्राहियों से संवाद के दौरान कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मात्र 50 दिनों की अल्प अवधि में यात्रा के दौरान 10 करोड़ से अधिक लोगो को शासन की योजनाओं का लाभ मिला है। आगामी 26 जनवरी तक समाज को केंद्र की लोकहितकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर की श्रीमती रामा यादव और तोड़ा बाई एवं सागर के श्री कल्याण प्रजापति और श्रीमती सीता प्रजापति से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से केंद्र की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, यात्रा का सुचारू संचालन, योजनाओं के लाभ की सूचना सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत और पीएम किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हे मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से कुशलक्षेम पूछ कर उन्हें सफल और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। साथ ही जिलों के जनप्रतिनिधियों से संवाद कर यात्रा की प्रगति की जानकारी ली। यात्रा के सुचारू संचालन और जन जागरूकता लाने के लिए प्रेरित भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए यात्रा के संचालन में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यात्रा के दौरान जनता में लगातार उत्साह बनाए रखें और उन्हें केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सतत रूप से दे। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहें, इसका विशेष ध्यान रखें। यात्रा की प्रगति की सतत मॉनिटरिंग करें। यात्रा के उद्देश्यों की पूर्ति के लिये पूर्ण समर्पण से कार्य करें और मध्यप्रदेश को यात्रा के दौरान हितग्राहियों को लाभ दिलाने में देश में प्रथम स्थान पर लाएं।

इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, नरियावली विधानसभा से विधायक श्री प्रदीप लारिया, अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.