विकसित भारत संकल्प यात्रा जन-जन की संकल्प यात्रा बन रही है - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Updated on 11-01-2024 11:46 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के गरीबों का कल्याण हो रहा है और भारत का सांस्कृतिक तथा वैज्ञानिक गौरव भी निरंतर बढ़ रहा है। आजादी के अमृतकाल में देश के हर नागरिक तक सभी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने और सभी पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से प्रेरित इस संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम पंचायतें और शहरी क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में अपने देश को 2047 तक दुनिया में नंबर वन बनाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रालय से वीसी के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के मंडला और बैतूल जिले के हितग्राहियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल के श्री मानिकराव धोटे तथा श्रीमती गीता भावसार और मंडला के जागेश्वर कछवाहा और श्रीमती श्वेता नंदा से वर्चुअली चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डिजिटल मोबाइल वैन के माध्यम से लाभार्थियों से जुड़ी सफलता की कहानियाँ, वीडियो संदेश और लघु फिल्में दिखाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जन-जन तक विकास की बयार ले जाने वाली यह यात्रा अब जन-जन की यात्रा बन चुकी है। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर इस यात्रा का समापन होगा। इस वर्ष का गणतंत्र दिवस कई मयानों में महत्वपूर्ण हैं, हम अपना 75वाँ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सफल, सम्पन्न और सुखी भारत का जो सपना देखा है, मध्यप्रदेश की धरती उसे साकार करेगी। हमारा प्रयास है कि यात्रा के अंतर्गत जन-जन तक लाभ पहुंचाने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री स्वनिधि, किसान सम्मान निधि, उज्जवला सहित अन्य योजनाओं के संबंध में चर्चा की तथा हितग्राहियों की कुशलक्षेम पूछी। मंत्रालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री अशोक वर्णवाल उपस्थित थे। बैतूल सांसद श्री डी.डी. उइके तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी वीसी में जुड़े।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.