10 करोड़ से निवोदिया और बटयावदा में होंगे विकास कार्य : परिवहन मंत्री श्री राजपूत

Updated on 22-11-2021 05:57 PM

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर के ग्राम झिला, बटयावदा, तथा निवोदिया, विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करते हुए सुरखी क्षेत्रवासियों को लगभग 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस राशि से नल-जल योजना, नाली निर्माण, सीसी रोड, मंगल भवन, पुल-पुलियों, स्टापडेम सहित अनेक विकास कार्य पूरे किये जायेंगे।

बटयावदा में होगा 3 करोड़ से पुल का निर्माण

राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि बटयावदा में बावना नदी के पुल निर्माण से 20 गाँव के लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिये 3 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई जायेगी। सुरखी क्षेत्र के ग्राम निवोदिया के लोगों को विकास कार्य के लिये 11 लाख की राशि उपलब्ध कराई। यह राशि पंचायत के विकास कार्यों पर खर्च की जायेगी।

शिविर लगाकर किया जायेगा प्रकरणों का निराकरण

राजस्व मंत्री ने कहा कि वे सुरखी क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में पेयजल उपलब्ध कराने के लिये संकल्पित हैं। आने वाले दिनों में संपूर्ण क्षेत्र में प्रत्येक घर में पाइप लाइन एवं नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ग्राम वासियों की समस्याओं को देखते हुए राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकरण प्रति ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर लगाकर किया जायेगा।

सभी को मिलेगा मालिकाना हक

मंत्री श्री राजपूत ने स्वामित्व योजना के माध्यम से समस्त ग्राम वासियों को मालिकाना हक के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए शीघ्र ही संपूर्ण सुर्खी क्षेत्र का ड्रोन के माध्यम से सर्वे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मालिकाना हक मिलने के पश्चात आप हमारे व्यक्ति बैंक लोन एवं जमानत भी ले सकेंगे।

उन्होंने कहा कि राजस्व के लंबित प्रकरणों का प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित कर निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में सर्वश्री अमित राय, गोलू राय, नीरज शर्मा, गोविंद सिंह बटयावदा, विनोद ओसवाल सहित अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.