इंदौर में 40 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी, वीर हरिसिंह नलवा व संत शिरोमणि सेवालाल की प्रतिमा लगेगी

Updated on 04-08-2023 01:16 PM
इंदौर। महापौर परिषद (एमआइसी) की गुरुवार को चार घंटे चली बैठक में तिलक नगर से गोयल नगर तक सीमेंट-कांक्रीट रोड सहित 40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी मिल गई। बैठक में ईडब्ल्यूएस और एलआइजी के हितग्राहियों के लिए बनाए गए 680 मकानों के आवंटन को भी स्वीकृति दे दी गई। सोमनाथ की नई चाल का नाम सोमनाथ नगर करने और मेधावी छात्राओं को ई-स्कूटी, लैपटाप और साइकिल देने के प्रस्ताव भी बगैर किसी आपत्ति के स्वीकृत कर दिए गए।

एमआइसी की बैठक सुबह पौने बारह बजे शुरू हुई, जो शाम चार बजे तक चली। बैठक में 47 प्रस्ताव चर्चा के लिए रखे गए थे। इनमें से कुछ प्रस्तावों को छोड़कर शेष स्वीकृत किए गए। छोड़े गए प्रस्ताव चर्चा के लिए एमआइसी की अगली बैठक में रखे जाएंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई बैठक निगमायुक्त हर्षिका सिंह, महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौर, निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, अभिषेक शर्मा, नंदकिशोर पहाड़िया, राजेश उदावत, राकेश जैन, जीतू यादव, मनीष शर्मा मामा, सभी अपर आयुक्त और विभाग प्रमुख शामिल हुए।


इन प्रस्तावों को भी मिली स्वीकृति

-वार्ड 27 में अनोप टाकीज चौराहा से आइटीआइ चौराहा तक नई ड्रेनेज लाइन डालने और नंदानगर, बजरंग नगर, कारस देव नगर, अनुदेशक नगर, क्लर्क कालोनी की गलियों को जोड़ने का काम किया जाएगा।

-भंवरकुआं चौराहा से आइटी पार्क चौराहा तक और तेजाजी नगर अंडरपास से पुष्पकुंज अस्पताल तक स्टार्म वाटर लाइन डालने और फुटपाथ का निर्माण होगा।

-तेजपुर गड़बड़ी पुल के आगे एबी रोड से ट्रेजर टाउनशिप मार्ग को जोड़ने वाली सड़क बनेगी।

-एमपी बोर्ड परीक्षा में इंदौर की 12 वीं में मेरिट में कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय में उत्तीर्ण 3 छात्राओं को ई-स्कूटी, हाई स्कूल में मेरिट सूची के अनुसार प्रथम 5 छात्राओं को 5 लैपटाप तथा अन्य मेरिट सूची अनुसार 10 अन्य छात्राओं को 10 साइकिल देने की स्वीकृति भी हुई।

-रेडिसन चौराहा पर वीर हरिसिंह नलवा की प्रतिमा लगाने और सत्यसाईं चौराहा पर संत शिरोमणि सेवालाल महाराज की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

-सोमनाथ की नई चाल का नाम सोमनाथ नगर करने और वार्ड 72 स्थित नेमी नगर उद्यान का नामकरण आचार्य विद्यासागर उद्यान करने की स्वीकृति दी गई।

-प्रधानमंत्री आवास योजना के शिवालिक परिसर, अमलतास परिसर, अरावली परिसर में 15 दुकानें अंतरित की जाएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.