देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने दीपावली पर्व के दौरान रख दी पूरक परीक्षा

Updated on 08-10-2024 11:31 AM

 इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय व तृतीय पाठ्यक्रम की पूरक परीक्षाएं अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से रखी हैं। सोमवार को समय सारिणी जारी कर दी है। जबकि अक्टूबर अंत में दीपपर्व शुरू हो रहा है। पोर्टल पर टाइम टेबल अपलोड होते ही विद्यार्थियों का विरोध सामने आया है। उनका कहना है कि दीपावली जैसे सबसे बड़े त्योहार के दौरान परीक्षा रखी है।


ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी करेंगे या त्योहार मनाएंगे। वहीं अधिकारियों का तर्क है कि त्योहार से पांच-छह दिन पहले छुट्टियां होंगी। इस बीच किसी भी पाठ्यक्रम का पेपर नहीं रखा है। स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा 22 अक्टूबर से करवाई जाएगी, जिसमें बीए, बीकाम, बीएससी, बीजेएमसी, बीबीए, बीएचएससी, बीएसडब्ल्यू, बीसीए पाठ्यक्रम शामिल हैं।


सुबह 11 से शाम पांच बजे तक पेपर होंगे। दीपावली को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने 26 अक्टूबर से तीन नवंबर के बीच किसी भी विषय का पेपर नहीं रखा है।


त्योहार के लिए पर्याप्त छुट्टियां


परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी का कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर पूरक परीक्षा करवाई जा रही है। नवंबर अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट देना है। इसके चलते परीक्षाएं अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से रखी हैं। दीपावली को देखते हुए कुछ दिन पेपर नहीं होंगे। विद्यार्थियों को त्योहार मनाने के लिए पर्याप्त छुट्टियां दी गई हैं।


पुरानी परीक्षा स्कीम के तहत पूरक 15 अक्टूबर से


पुरानी परीक्षा स्कीम के तहत स्नातक द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षा भी रखी है। 15 से 18 अक्टूबर के बीच बीए, बीकाम, बीएससी के पेपर होंगे, जिसमें दो हजार विद्यार्थी होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पोर्टल पर जारी कर दिए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्र भी निर्धारित कर दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.