अखंड ज्योति के दर्शन कर 40 दिन के उपवास छोड़ेंगे श्रद्धालु, बड़ी झील किनारे होगी प्रार्थना

Updated on 22-08-2023 12:07 PM
संत हिरदाराम नगर। वरुण अवतार भगवान झूलेलाल के वंशज चालीहा महोत्सव के समापन अवसर पर बड़ी झील किनारे स्थित शीतलदास की बगिया पर पहुंचकर देश की खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना करेंगे। 40 दिन के कठिन उपवास रखने वाले श्रद्धालु अखंड ज्योति के दर्शन करने के बाद प्रसाद ग्रहण कर उपवास छोड़ेंगे। महोत्सव का समापन 24 अगस्त को होगा।

अखंड ज्योति के दर्शन करने रोज पहुंच रहे भक्त

बैरागढ़ के झूलेलाल मंदिर एच वार्ड में चालीहा महोत्सव के दौरान अखंड जयोति के दर्शन करने से रोज भक्त पहुंच रहे हैं। माना जाता है कि अखंड ज्योति दर्शन और बहिराणा पूजन से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर में प्रतिदिन जल एवं ज्योति पूजन कार्यक्रम हो रहा है। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जा रहा है। आरती में नगर के गणमान्य नागरिक भी शामिल हो रहे हैं।

शीतलदास की बगिया पर होगा आयोजन

झूलेलाल मंदिर समिति ने 24 अगस्त को समापन समारोह आयोजित किया है। शीतलदास की बगिया पर जल विसर्जन किया जाएगा। यहां सामूहिक प्रार्थना की जाएगी। नेहरू पार्क परिसर स्थित झूलेलाल मंदिर में 16 जुलाई से शुरू हुए महोत्सव के दिन से पूजा-अर्चना के बाद भंडारा किया जा रहा है। मंदिर समिति ने इस बार युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने का अभियान शुरू किया है। युवा आरती एवं पूजन में पहुंचकर अपनी प्राचीन संस्कृति से अवगत हो रहे हैं।

विजयनगर में भी उत्सवी माहौल

विजयनगर समाज उत्थान पंचायत द्वारा श्री हरिसेवा गंगाधाम दरबार में चालीहा महोत्सव मनाया जा रहा है। पंचायत अध्यक्ष आनंद सबधानी ने बताया कि यहां बहिराणा पूजन करने युवाओं का बड़ा समूह प्रतिदिन आ रहा है। पिछले कुछ समय से युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं। पंचायत ने 24 अगस्त को शीतलदास की बगिया पर भव्य पूजन समारोह आयोजित किया गया है। समापन से पहले बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस स्पर्धा होगी। बच्चे भगवान झूलेलाल, श्री कृष्ण एवं शिवजी का रूप धारण करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.