देवास की युवती से भोपाल के होटल में दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर हुई थी आरोपित से दोस्ती

Updated on 23-10-2024 02:00 PM
भोपालशहर के मंगलवारा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में देवास की युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। करीब एक माह पहले हुई इस घटना को लेकर पीड़िता ने देवास में शिकायत दर्ज कराई थी, जहां से केस डायरी सोमवार को मंगलवारा थाना भेजी गई। आरोपित ने युवती को एक नौकरी के लिए पंजीयन कराने का झांसा देकर भोपाल बुलाया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपित फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
मंगलवारा थाना प्रभारी अशोक गौतम ने बताया कि मूलत: देवास की रहने वाली 28 वर्षीय युवती का इंस्टाग्राम के माध्यम से मोहित सिंह शेखावत नाम के युवक से संपर्क हुआ था। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी और जल्द ही उनमें अच्छी दोस्ती हो गई। युवती नौकरी की तलाश कर रही थी। आरोपित ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और पंजीयन कराने के बहाने 17 सितंबर को भोपाल मिलने के लिए बुलाया।
यहां पर वह युवती को मंगलवारा थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में लेकर पहुंचा। वहां उसने डरा-धमकाकर युवती के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद युवती वापस देवास चली गई। वहां उसने स्वजन को घटना के बारे में बताया। साथ ही देवास के थाने में पहुंचकर आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। देवास थाना पुलिस ने शून्य पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर केस डायरी मंगलवारा थाना भेज दी। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.