रिटायर होने वाले अफसरों में डीजीपी भी शामिल:मप्र में 79 आईपीएस की कमी, इस साल 11 हो जाएंगे रिटायर

Updated on 08-04-2025 01:01 PM

मप्र गृह विभाग वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद मप्र पुलिस में पदस्थ अफसरों की अपडेट सूची जारी की। इसमें पता चला कि अभी कुल 240 अफसर पुलिस मुख्यालय से लेकर फील्ड में पदस्थ हैं। 2025 में डीजीपी कैलाश मकवाणा समेत 11 अफसर सेवानिवृत्त हो जाएंगे। अप्रैल 2026 तक यह संख्या 13 होगी। इनमें 2 स्पेशल डीजी, 2 डीजी और 2 एडीजी शामिल हैं।

वहीं तीन आईजी और 1 डीआईजी और 2 एसपी स्तर के अफसर शामिल हैं। यह सभी वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त होंगे। ज​बकि वर्ष 2026 में मार्च आखिर तक दो अफसर सेवानिवृत्त होंगे। बता दें कि मप्र में आईपीएस के 319 पद स्वीकृत हैं। जबकि महज 240 पदस्थ हैं। यानी 79 अफसरों की कमी है। अफसरों की कमी की वजह से कामकाज भी प्रभावित होता है।

कौन कब होगा रिटायर

एजेके में डीआईजी डालूराम तेनीवार अप्रैल में, होमगार्ड के डीजी अरविंद कुमार और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस संजय कुमार सिंह मई में, पुलिस मुख्यालय में एडीजी कंपलेंट डीसी सागर जून में सेवानिवृत्त होंगे।

वहीं जुलाई में में डीजी जेल गोविंद प्रताप सिंह, अगस्त में आईजी प्लानिंग जेएस राजपूत, एडीजी टेक्नीकल सर्विस योगेश मुदगल और आईजी ह्यूमन राइट्स अशोक कुमार गोयल अगस्त में सेवानिवृत्त होंगे। आईजी शहडोल जोन अनुराग शर्मा सितंबर में, 34वी बटालियन धार के कमांडेंट भगत सिंह विरदे नवंबर में रिटायर होंगे। वहीं मप्र पुलिस के डीजीपी कैलाश मकवाणा और सीआईडी में बतौर स्पेशल डीजी पदस्थ पवन श्रीवास्तव दिसंबर माह में रिटायर होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.