भोपाल में डीजीपी की समीक्षा बैठक:महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

Updated on 25-06-2025 01:01 PM

पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना ने सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय सभागृह में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट और भोपाल देहात जोन की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला भोपाल देहात, सीहोर, राजगढ़ और विदिशा के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ विगत वर्षों के अपराधों, लंबित प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में डीजीपी ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने, अपराधों के त्वरित निराकरण, आमजन से बेहतर समन्वय और पुलिसिंग को जनोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर और ग्रामीण इलाकों में कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

डीजीपी ने साफ किया कि हर जिले में अपराधों की मॉनिटरिंग नियमित हो और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि थाना स्तर पर लापरवाह और सुस्त स्टाफ की पहचान कर तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

'लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए'

डीजीपी मकवाना ने अफसरों से कहा कि आम जनता का पुलिस पर विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है, इसे किसी भी हाल में टूटने नहीं देना है। प्रत्येक थाने और चौकी स्तर पर जवाबदेही तय की जाए। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बैठक में पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, आईजी देहात अभय सिंह, एडिशनल कमिश्नर अवधेश गोस्वामी, पंकज श्रीवास्तव, डीआईजी देहात ओमप्रकाश त्रिपाठी सहित भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और विदिशा जिले के समस्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपायुक्त और अन्य राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.