धानुका पांच किसान जागरूकता ऑडियो वैनों को रवाना करेगी : डॉ. आर. जी. अग्रवाल

Updated on 13-06-2026 07:01 PM

भोपाल: धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने आज भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों को नकली कृषि उत्पादों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की घोषणा की। इस अभियान के तहत 14 जून 2026 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान पांच किसान जागरूकता ऑडियो वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के चेयरमैन एमेरिटस डॉ. आर. जी. अग्रवाल ने कहा कि नकली कृषि उत्पाद किसानों, फसलों और कृषि क्षेत्र के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे उत्पाद किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही कृषि उत्पाद खरीदने चाहिए तथा खरीदारी के समय बिल और पक्की रसीद अवश्य लेनी चाहिए। जागरूकता और सतर्कता के माध्यम से ही नकली उत्पादों की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि धानुका एग्रीटेक लिमिटेड की ये पांच किसान जागरूकता ऑडियो वैनें एक माह तक मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण करेंगी। इन वैनों के माध्यम से किसानों को ऑडियो संदेशों के जरिए नकली कृषि उत्पादों की पहचान, उनके दुष्प्रभावों तथा असली उत्पादों की खरीद के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा तथा कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता और विश्वास को बढ़ावा देने के लिए सरकार, उद्योग और किसानों को मिलकर कार्य करना होगा। यह अभियान उसी दिशा में धानुका एग्रीटेक लिमिटेड का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.