धर्मेंद्र को मिलेगा किशोर कुमार सम्मान, लता मंगेशकर सम्मान से नवाजे जाएंगे संगीतकार उत्तम सिंह

Updated on 07-10-2023 01:01 PM
भोपाल। संस्कृति विभाग ने वर्ष 2022 के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान एवं राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान की घोषणा कर दी है। प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र देओल को किशोर कुमार सम्मान से नवाजा जाएगा, जबकि लता मंगेशकर सम्मान संगीत निर्देशक उत्तम सिंह को प्रदान किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा प्रदत्त राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों की सम्मान राशि वर्ष 2022 से दोगुनी कर दी गई है। अब राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान एवं राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के तहत पांच लाख की सम्मान राशि, सम्मान पट्टिका प्रदान की जाएगी।

धर्मेंद्र की छह दशक की अभिनय यात्रा को मिला मान

संस्कृति संचालक अदिति कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2022 के दोनों ही सम्मानों के लिए चयन समिति की बैठक विगत दिनों मुंबई में आयोजित की गई थी। फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र विगत 6 दशकों से भारतीय सिनेमा में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी अनेक फिल्में एवं निभाए गए किरदार आज भी दर्शकों में जीवंत हैं, जिनमें बंदिनी, दिल ने फिर याद किया, अनपढ़, आंखें, आई मिलन की बेला, रेशम की डोरी, काजल, पूर्णिमा, फूल और पत्थर जैसी अनेक सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। यह सम्मान बारी-बारी-बारी से अभिनय, पटकथा, गीत लेखन एवं निर्देशन के क्षेत्र में दिया जाता है। वर्ष 2022 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान फिल्म अभिनय के क्षेत्र में दिया जाना था। इसलिए अभिनेता धर्मेंद्र का चयन किया गया।

ख्यात संगीतकार हैं उत्तम सिंह

वहीं, संगीत निर्देशक और प्रसिद्ध वायलिन वादक उत्तम सिंह ने कई बालीवुड फिल्मों के लिए म्यूजिक अरेंजर, प्रोग्रामर और रिकार्डिस्ट के रूप में भी काम किया है। संगीत निर्देशक के रूप में फिल्म दिल तो पागल है रही। इसके बाद हम तुम पे मरते हैं, दुश्मन, फर्ज, प्यार दीवाना होता है, गदर - एक प्रेम कथा, रज्जो इत्यादि शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.