धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा किसी जाति की बपौती नहीं:इटावा कांड पर नेता राजनीतिक रोटियां सेंक रहे

Updated on 28-06-2025 01:13 PM

उत्तर प्रदेश के इटावा में गैर ब्राह्मण कथावाचकों के साथ हुई मारपीट और बदसलूकी के मामले में यूपी में मामला गर्माया है। 25 दिन की विदेश यात्रा से लौटे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस पर कहा कि इटावा में जो घटना हुई, वह निंदनीय है।

उन्होंने कहा- अगर कथावाचक ने कोई गलती की थी, तो कानून और न्यायपालिका का सहारा लेना चाहिए था। खुद न्यायाधीश बनने से विद्रोह की स्थिति बनती है। भगवान की कथा किसी जाति विशेष की बपौती नहीं है।

वहीं, इस विवाद पर मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि हमारे देश में ऐसा कोई विवाद नहीं हैं। राम कथा, कृष्ण कथा को लेकर, भागवत को लेकर कोई विवाद नहीं हैं। सबसे बडे़ कथावाचक मुरारी बापू ब्राह्मण नहीं हैं। ब्राह्मणों ने कभी आपत्ति नहीं की।


सनातन का प्रचार किसी जाति विशेष का नहीं धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- महर्षि वेद व्यास, वाल्मीकि जी, मीरा, सूरदास, रविदास और कबीरदास जैसे महापुरुषों ने भगवान की चर्चा की, लेकिन किसी ने उनकी जाति नहीं पूछी। उनकी वाणी ही उनकी पहचान रही। भगवान का नाम ही उनकी पहचान है।

कौवा कर्कश बोलता है, लेकिन रामचरितमानस में काग भुशुंडी महाराज की भी महिमा है। इसलिए जाति न पूछो साधु की पूछ लीजिए ज्ञान, मोल करो तलवार का, पड़ी रहने दो म्यान।

जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की ओर बढ़ना होगा उन्होंने कहा कि कुछ नेता जातिवाद के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की ओर बढ़ना होगा। इस उद्देश्य को लेकर वे 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे। यह यात्रा जातिवाद और ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाने का प्रयास होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.