दीदीयों ने कचरे से बनाया कंचन हैम्पर

Updated on 23-10-2021 06:38 PM

भोपाल एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत भोपाल जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका सुनिश्चित करने और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की अवधारणा में अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करने की दिशा में कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया ने संस्कार हैम्पर और कचरे से बनाए गए कंचन गिफ्ट हैम्पर का स्व सहायता समूह की दीदी से ही विमोचन करवाया

 एस.एच.जी. की महिलाओं द्वारा आगामी करवा चौथ पर्व को ध्यान में रखते हुए "संस्कार'' नाम से गिफ्ट हैम्पर तैयार किया गया है, जिसमें समूह की बहनों द्वारा जरी वर्क साड़ी तथा हस्त निर्मित ज्वैलरी के साथ-साथ समस्त आवश्यक सौंदर्य सामग्रियों को सम्मिलित किया गया है। विमोचन कार्यक्रम में आज समूह की महिलाओं के प्रयासों को एक शार्ट फ़िल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इन उत्पादों का बाजार में अपना नाम और उनकी ब्रांडिंग के लिए शुक्रवार को बैरसिया की श्रीमती संगीता घेघट ने विमोचन किया एवं समूह की बहन अर्चना मैहर इसकी ब्रांड एंबेसडर बन कर अपने संस्कार हैम्पर की ब्रांडिंग कर रही हैं।


महिला स्व सहायता समूह की दीपावली पर कंचन सौगात
इसी क्रम में समर्थन संकुल स्तरीय संगठन, ईटखेड़ी अंतर्गत ग्रामों में गठित स्वसहायता समूहों द्वारा घरों में अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार सामानों से " कंचन " गिफ्ट हैप्पर तैयार किया गया है जिसमें 16 तरह के सामग्री रखा गया है स्वसहायता समूह की आजीविका बढ़ाने हेतु " कचरे से कंचन " की ओर एक पहल करने हेतु जिसमें घर में अनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित किये गये उत्पादों को तैयार किया गया है। समर्थन संकुल स्तरीय संगठन, ईटखेड़ी अंतर्गत 165 स्वसहायता समूहों का गठन किया जा चुका है जिसमें 1898 महिला सदस्य सम्मिलित है


महिला सदस्य द्वारा आय में वृद्धि हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जाती है। इसी क्रम में आय वृद्धि हेतु वर्ष 2020 सर्वप्रथम दीपावली पर्व परसमृद्धिगिफ्ट हैप्पर प्रस्तुत किया गया जिसे बहुत पसन्द किया गया। इस क्रम में प्रत्येक त्यौहार में कोई कोई गिफ्ट हैम्पर प्रस्तुत किया। गिफ्ट हैम्पर से स्वसहायता समूहों को हुये लाभ भी हुआ है


दीपावली पर्व पर समृद्धि गिफ्ट हैम्पर की बिक्री से तीन लाख रूपये, क्रिसमस पर्व पर हैप्पी क्रिसमस गिफ्ट हैम्पर से दो लाख 50 हजार रूपये, रक्षा बंधन पर्व बंधन गिफ्ट हैम्पर से तीन लाख 60 हजार, मकर संक्राति पर्व पर सूर्य पर्व गिफ्ट हैम्पर, वसंत पंचमी पर्व पर रंग दे बसंती गिफ्ट हैम्पर, होली पर्व पर रंगोली, शिवरात्री पर शिवरात्री, और नवरात्री पर्व पर नारायणी गिफ्ट हैम्परों का विक्रय कर प्रत्येक गिफ्ट हैम्पर से दो लाख 50 हजार रूपये की आय प्राप्त की गई है कलेक्टर श्री लवानिया ने बताया कि गत एक वर्ष में इन हैम्पर से स्व सहायता समूहों ने 50 लाख रूपये का कारोबार किया है
कंचन हैम्पर- अनुपयोगी वस्तुओं को बनाया उपयोगी
कंचन गिफ्ट हैम्पर में जौं से निर्मित गणेश जी, पुराने कपड़ों से निर्मित जैकैट (कोटी), पुराने कपड़ों से निर्मित हेण्ड पर्स, गोबर से निर्मित मोबाइल स्टेण्ड,पुराने कपड़ों से निर्मित कुशन कवर, पुराने कपड़े से निर्मित क्लच बैग, पुराने कपड़े एवं बोरी से निर्मित चटाई, पुराने कपड़ों एवं अन्य साम्रगी से निर्मित कोस्टरर्स, पुरानी साड़ियों से निर्मित पायदान एवं आसन, गोबर से निर्मित इको फ्रेन्डली दिये, बाँस से निर्मित डब्बा, बाँस से निर्मित सेट (नेकलेस एवं झुमके), बाँस एवं धागों से निर्मित कान के झुमके, बाँस से निर्मित कंगन, " कंचन " लकड़ी से निर्मित डलिया, पुराने कपड़े से निर्मित पर्स आदि शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.