विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आना मुश्किल:सहमति और संशोधन में अटके फायर सेफ्टी और किरायेदारी एक्ट

Updated on 08-12-2024 11:20 AM

लगभग 5 सालों से बन रहे फायर सेफ्टी एक्ट और 2010 के बाद से संशोधन की रहा देख रहे किरायेदारी एक्ट की आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी आने की संभावना बहुत कम है। दोनों ही ड्राफ्ट बिल में अभी सभी तरह की प्रशासनिक सहमतियां नहीं हो पाई हैं। बीते कई हफ्तों से विभागीय स्तर पर इन बिलों को विधान सभा में लाने की प्रक्रिया चल रही थी।

साल 2019 में केंद्र ने फायर सेफ्टी एक्ट का ड्राफ्ट बनाकर मप्र सहित सभी राज्यों के साथ साझा किया था और उसी की तर्ज पर राज्यों में फायर सेफ्टी बनाकर लागू करने के निर्देश दिए थे। इस पूरे एक्ट को लागू करने के लिए स्टाफ की नियुक्ति, इंफ्रास्ट्रक्चर और वेतन आदि के लिए केंद्र की तरफ से 400 करोड़ का प्रावधान है।

कुछ दिन पहले राज्य प्रस्ताव भेज चुका है, केंद्र की स्वीकृति मिलनी बाकी है। वहीं 14 साल से संशोधन की राह देख रहे किरायेदारी एक्ट का ड्राफ्ट भी फाइनल नहीं हो सका है। प्रदेश में 2010 का किरायेदारी एक्ट लागू है, जिसका नया ड्राफ्ट नगरीय प्रशासन विभाग ने तैयार किया था।

दोनों बिलों यह प्रक्रिया बाकी

कुछ दिनों पहले पीएस नगरीय प्रशासन की समीक्षा के बाद कुछ संशोधनों के लिए ड्राफ्ट डायरेक्टरेट को वापस दिया गया था। केंद्र की तर्ज पर सरकारी अधिकारियों की लापरवाही मिलने पर अभियोजना (कानूनी केस) का प्रावधान है।

विभाग का मत था कि कानूनों में तो पहले ही क्रिमिनल नेग्लिजेंस का प्रावधान है तो विभाग के स्तर पर इसे जांच या निलंबन तक रखा जाए। वहीं एक्ट में फायर एनओसी देने वाले कंसल्टेंट्स को कानूनी दर्जा देने के लिए भी संशोधन होगा। विभाग द्वारा अधिकृत कंसलटेंट फायर प्लान बनाकर दे सकेंगे, उनकी लिस्ट विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

संशोधन के बाद विभाग मंत्री से सहमति लेगा, फिर विधि विभाग की, सीनियर सेक्रेटरी समिति की और अंत में कैबिनेट की सहमति लेगा। कोई संशोधन हुआ तो पूरी प्रक्रिया फिर होगी। वहीं किरायेदारी एक्ट का ड्राफ्ट भी मंत्री के पास सहमति के लिए गया है। बाकी प्रक्रिया भी की जाएगी। इस वजह से आगामी विधान सभा सत्र में इन बिलों के पेश होने की संभावना बहुत कम है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.