भोपाल एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी डिजी यात्रा की सुविधा, चेहरा दिखाते ही यात्रियों को मिलेगी एंट्री

Updated on 25-06-2025 12:51 PM

भोपाल। राजधानी के हवाई यात्रियों को जल्द ही विश्व स्तरीय डिजी यात्रा का लाभ मिलेगा। यात्रियों को केवल एक बार फेस स्कैनर एवं मोबाइल ऐप की मदद से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद यात्रियों का चेहरा ही आईडी प्रूफ बन जाएगा। देश के किसी भी एयरपोर्ट पर स्कैनर चेहरे को पहचान लेगा।

भारत सरकार की पेपरलेस डिजी यात्रा योजना के तहत भोपाल में भी यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलने वाला है। एयरपोर्ट अथारिटी ने स्कैनर सह गेट स्थापित कर दिए हैं। इसका ट्रायल शुरू हो गया है। सुरक्षा जांच के लिए तैनात सीआईएसएफ के जवानों को स्कैनर से जांच का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रायल पूरा होने के बाद स्कैनर की मदद से यात्री अपने चेहरे को ही आईडी बना सकेंगे।यात्री मोबाइल ऐप की मदद से भी केवल एक बार आईडी बना सकेंगे। आईडी बनने के बाद उन्हें देश के किसी भी हवाई अड्डे पर आईडी दिखाने की जरूरत नहीं होगी। स्कैनर रजिटर्ड यात्रियों के चेहरे को पहचान लेगा। सुरक्षा कर्मी ग्रीन सिग्नल मिलते ही यात्री को एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करने देंगे। अभी तक यात्रियों को लाउंज में जाने के लिए आधार कार्ड या मान्य पहचान पत्र दिखाना होता है।

विलंब से आने पर नहीं छूटेगी उड़ान

कई बाद फिजिकल डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन में समय लग जाता है। इस कारण विलंब से एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को विमान में सवार नहीं होने दिया जाता। सुरक्षा कारणों से बोर्डिग काउंटर टेकआफ के 45 मिनट पहले बंद करने का प्रविधान है। डिजी यात्रा सुविधा शुरू होने से समय बचेगा। अंतिम समय में एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को भी फ्लाइट छूटने की संभावना नहीं रहेगी।

पेपरलेस व्यवस्था होने के कारण स्कैनर से ही पता चल जाएगा कि यात्री का टिकट बुक है। इस कारण सुरक्षा कर्मी अलग से टिकट की जांच भी नहीं करेंगे। चेहरे की पहचान कंफर्म होने के बाद स्कैनर के साथ लगे ई-गेट अपने आप खुल जाएंगे। यात्री अंदर प्रवेश कर सकेंगे।

वाराणसी से हुई थी शुरुआत

नागरिक उड्डयन विभाग ने पेपरलेस यात्रा को पायलट प्रोजेक्टर के तहत वाराणसी एयरपोर्ट से इसकी शुरुआत की थी। अब इसे देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर स्कैनर लगाए जा रहे हैं। डिजी यात्रा सुविधा का लाभ इंटरनेशनल रूट पर जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। हालांकि अभी भोपाल में एक भी इंटरनेशनल उड़ान नहीं है लेकिन भविष्य में उड़ान प्रारंभ होने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.