शिवराज की पदयात्रा पर दिग्विजय ने पूछे 3 सवाल:पूर्व सीएम ने गेहूं, मूंगफली खरीदी में परेशानियों और खाद संकट पर मांगा जवाब

Updated on 29-05-2025 11:19 AM

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा में पदयात्रा निकाल रहे हैं। 25 मई से शुरू हुई अब हर सप्ताह में दो दिन चलेगी। इस पदयात्रा पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से तीन सवालों के जवाब मांगे हैं।

दिग्विजय सिंह ने बुधवार को एक्स पर लिखा- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज जी अपने चुनाव क्षेत्र में आप पदयात्रा कर रहे हैं। बधाई। एमपी में किसानों की 3 प्रमुख समस्याओं की ओर मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं।

  • किसानों की गेहूं खरीद 31 मार्च में पूर्व हो जाने के बाद भी उनके खाते में राशि नहीं डालने के कारण उन्हें ब्याज में राहत नहीं मिली।
  • नर्मदा घाटी में पिछले सालों से अधिक क्षेत्र में मूंग की फसल ली गई है। लेकिन अभी तक मप्र शासन द्वारा मूंग MSP पर ख़रीदने के आदेश नहीं हुए हैं। जिसकी वजह से मूंग एमएसपी से कम में बिक रही है। किसानों में रोष है।
  • एक बार फिर से किसानों को DAP खाद नहीं मिल रहा है।

दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा- कृपया इन तीनों प्रकरणों के बारे में आप मप्र के मुख्यमंत्री से अवश्य चर्चा कर किसानों को राहत दिलाएं।

दिग्गी ने सोमवार को शिवराज को लिखा था लेटर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने दो दिन पहले सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्याज उत्पादक किसानों को हो रहे आर्थिक नुकसान का जल्द निराकरण करने की मांग की थी। पत्र में लिखा-

QuoteImage

प्रिय शिवराज सिंह जी, मैं इस पत्र के माध्यम से मध्यप्रदेश के लाखों प्याज उत्पादक किसानों की गंभीर पीड़ा और वर्तमान संकट की ओर आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं। वर्तमान में मध्यप्रदेश के रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा, राजगढ़ सहित कई जिलों में किसानों द्वारा लाभ की आशा में कठिन परिश्रम करके प्याज का भारी उत्पादन किया गया है।

QuoteImage

2 से 5 रुपए किलो बिक रही प्याज

दिग्विजय ने पत्र में आगे लिखा- किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके इसके लिए राष्ट्रीय कृषि विपणन महासंघ (नाफेड) का गठन किया था। साल 2025 के लिए नाफेड को केन्द्र सरकार ने 3 लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदी का लक्ष्य रखा था। लेकिन मुझे खेद है कि नाफेड ने अभी तक किसानों से खरीदी शुरु नहीं की है।

नाफेड को किसानों से खरीदना है प्याज दिग्विजय ने आगे लिखा- किसानों के प्याज व्यापारियों द्वारा कम मूल्य पर खरीदे जा रहे हैं। यही प्याज नाफेड द्वारा व्यापारियों से अधिक मूल्य पर खरीदे जाएंगे, जबकि नाफेड के गठन का उद्देश्य किसानों की फसल को सीधे खरीदना है, न कि व्यापारियों, बिचौलियों और ठेकेदारों के माध्यम से।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.