कमल नाथ से नाराजगी पर बोले दिग्विजय, भाजपा भ्रम फैला रही है, न कोई गुटबाजी है और न नाराजगी

Updated on 29-10-2023 02:21 PM
भोपाल। कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं में असंतोष के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच मतभेद की बात भी सामने आई है। इसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप भी लगाए, जिसका जवाब रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस और विशेषकर मेरे और कमल नाथ के संबंध में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। गुटबाजी और नाराजगी का प्रश्न ही उत्पन्न नहीं होता है। हम सब एक हैं और भाजपा के कुशासन से प्रदेश को मुक्ति दिलाने के लिए वचनबद्ध हैं।

भाजपा ने लगाया आरोप

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का झाबुआ और खातेगांव जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन उन्होंने इसे रद कर दिया। इसे टिकट वितरण को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ से नाराजगी से जोड़कर देखा गया। भाजपा ने भी इसे लेकर कांग्रेस में गुटबाजी और कमल नाथ द्वारा सब नेताओं को दरकिनार किए जाने के आरोप लगाए।

वीडियो संदेश जारी कर स्पष्ट की स्थिति

इस पर दिग्विजय सिंह ने रविवार को इंटरनेट मीडिया एक्स पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रादेशिक नेतृत्व में जो गुटबाजी है उसे छुपाने के लिए वे कांग्रेस पार्टी और विशेषकर मेरे और कमल नाथ के संबंध के बारे में अनेक भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। पहले तो मेरे नाम से फर्जी पत्र प्रसारित करवा दिया और उसके बाद अब यह बात आई है कि मैंने अपनी नाराजगी के कारण झाबुआ और खातेगांव का दौरा निरस्त कर दिया, जो सरासर गलत है।

कार्यकर्ताओं से अपील, भाजपा के भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं

दिग्विजय ने कहा कि हां, मेरा दौरा था लेकिन प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला चाहते थे कि हम संगठन और चुनाव के विषयों पर कुछ आवश्यक मुद्दे हैं उन पर चर्चा करें, इसलिए दौरा मैंने निरस्त किया। दिग्विजय ने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि भाजपा के इन भ्रामक प्रचारकों से दूर रहें। यह बात भी समझें कि एक तरफ जन बल हैं, जो कांग्रेस के साथ है और दूसरी तरफ धन बल है, जो भाजपा के साथ है। धन बल का प्रयोग करते हुए भ्रम फैलाना भाजपा की पुरानी रणनीति रही है। इस प्रदेश में दो ही दल हैं या तो सरकार कांग्रेस की बनेगी या फिर भाजपा की। छोटे-छोटे दलों की सरकार बनने वाली नहीं है।

चोर की दाढ़ी में तिनका- शिवराज

उधर, दिग्विजय सिंह की सफाई पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कटाक्ष करते हुए कहा कि एक कहावत है 'चोर की दाढ़ी में तिनका'। हमने कब कहा, दिग्विजय जी और कमल नाथ जी के बीच में अनबन है। आप स्वयं इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट करके बता रहे हो कि अनबन नहीं है, भाजपा भ्रम फैला रही है। भाजपा भ्रम क्यों फैलाएगी। जनता देख रही है कि टिकट वितरण को लेकर अनबन हुई और कमल नाथ जी ने खुलेआम कहा कि कपड़े फाड़ना है तो दिग्विजय और जयवर्धन सिंह जी के फाड़ो। ये तो सबने सुना है। आप हंसी मजाक या हास परिहास में नहीं ले जा सकते हैं और कमल नाथ जी के बेटे नकुलनाथ जी छिंदवाड़ा की टिकट बांट देते हैं और बाद में फिर कांग्रेस कमेटी जारी करती है। वर्चस्व की लड़ाई और बेटों को स्थापित करने की लडाई जगजाहिर है। इसमें भारतीय जनता पार्टी कहां से आई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.