फिर विवाद में दिग्विजय सिंह, नमाज और कांवड़ यात्रा का फोटो शेयर कर कहा- एक देश दो कानून

Updated on 17-07-2025 12:38 PM
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लैटफार्म एक्स पर नमाज और कांवड़ यात्रा के फोटो शेयर कर लिखा कि एक देश-दो कानून। अब इस पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, तस्वीर शेयर कर कांग्रेस यह बताना चाह रही है कि कांवड़ यात्रा सड़क पर निकल रही है तो पुलिस सहयोग कर रही है, जबकि नमाज पढ़ने वालों से बदसलूकी की जा रही है।

दिग्विजय सिंह पर हिंदू विरोधी होने का आरोप

नमाज वाली तस्वीर दिल्ली की बताई जा रही है। भाजपा ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी और दिग्विजय सिंह पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह हमेशा हिंदू धर्म और त्योहारों को निशाना बनाते रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान और एक खास समुदाय के प्रति सहानुभूति दिखाई है, इसलिए लोग उन्हें मौलाना दिग्विजय सिंह कहते हैं।

तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप

भाजपा के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने कहा, दिग्विजय सिंह द्वारा बार-बार सनातन धर्म की आस्था पर चोट करना कोई नई बात नहीं है। कांवड़ यात्रा को लेकर उनकी टिप्पणी तुष्टीकरण की राजनीति है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि हम जाति और समाज आधारित राजनीति नहीं करते। जाति आधारित राजनीति ने हमेशा देश को बांटा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.